Aayudh

Categories

Gold Silver Rate Fall : 8000 से ज्यादा टूटी चांदी, सोना भी 6000 रुपये तक सस्ता, जानिए क्या हैं नए रेट

Gold-Silver Crash

Gold Silver Rate Fall : नई दिल्ली। वैश्विक तनाव के बावजूद सोना और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। आमतौर पर युद्ध या वैश्विक संकट के समय निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना-चांदी की ओर रुख करते हैं, लेकिन इस बार तस्वीर उलटी नजर आ रही है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेज गिरावट दर्ज की गई।

खुलते ही धड़ाम हुई चांदी

एमसीएक्स पर 5 मई एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव शुक्रवार को 2,59,435 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। लेकिन सोमवार को बाजार खुलते ही यह गिरकर 2,50,746 रुपये प्रति किलो पर आ गया।

इस तरह चांदी की कीमत में एक झटके में 8,689 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक इतनी बड़ी गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया है।

Bihar Politics : नीतीश कुमार CM नहीं तो मैं भी नहीं! क्या अनंत सिंह ने लिया राजनीति से संन्यास का फैसला?

11 दिनों में 28 हजार रुपये से ज्यादा सस्ती

सबसे दिलचस्प बात यह है कि वैश्विक तनाव के बावजूद चांदी की कीमतें लगातार टूट रही हैं। जब अमेरिका-ईरान संघर्ष (US–Iran conflict) की शुरुआत हुई थी, उससे एक दिन पहले यानी 27 फरवरी को एमसीएक्स पर चांदी का भाव 2,82,644 रुपये प्रति किलो था। इसके बाद केवल 11 कारोबारी दिनों में चांदी लगभग 31,898 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।

अगर चांदी के ऑल-टाइम हाई की बात करें तो 29 जनवरी को इसका वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया था। वहां से अब तक चांदी करीब 1,69,302 रुपये प्रति किलो तक गिर चुकी है।

सोना भी तेजी से फिसला

सिर्फ चांदी ही नहीं, सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स पर सोमवार को Gold का भाव पिछले कारोबारी दिन के 1,58,466 रुपये प्रति 10 ग्राम के मुकाबले गिरकर 1,52,222 रुपये तक आ गया। यानी 24 कैरेट सोना करीब 6,244 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।

LPG Cylinder Crisis : गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, अब इन परिवारों को नहीं मिलेगा नया कनेक्शन

हाई से अब तक 40 हजार रुपये सस्ता

सोने का ऑल-टाइम हाई भी 29 जनवरी को दर्ज किया गया था, जब इसका भाव 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। उस स्तर से अब तक सोना करीब 40,874 रुपये सस्ता हो चुका है।

वहीं अमेरिका-ईरान तनाव शुरू होने के बाद 27 फरवरी को सोने का भाव 1,62,104 रुपये था, जो अब लगभग 9,882 रुपये गिर चुका है।

निवेशकों के लिए क्या

विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक बाजारों में डॉलर की मजबूती, मुनाफावसूली और बड़े निवेशकों की रणनीति में बदलाव के कारण कीमती धातुओं में गिरावट देखने को मिल रही है।

Bengal Election 2026 : चुनाव आयोग ने बंगाल के DGP को हटाया, जानें कौन बने नए पुलिस चीफ

हालांकि बाजार विश्लेषकों का कहना है कि निवेश से पहले जोखिम को समझना जरूरी है। इसलिए सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में निवेश करने से पहले किसी मार्केट एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *