Bihar Politics : पटना। बिहार की राजनीति में चर्चित मोकामा विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। जेल में बंद अनंत सिंह ने साफ कहा है कि अगर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मुख्यमंत्री नहीं रहे तो वह आगे चुनाव नहीं लड़ेंगे।
अनंत सिंह ने यह बयान उस समय दिया जब वह राज्यसभा चुनाव में वोट डालने के लिए एम्बुलेंस से बिहार विधानसभा पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी राजनीति पूरी तरह नीतीश कुमार के नेतृत्व से जुड़ी हुई है।
LPG Cylinder Crisis : गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, अब इन परिवारों को नहीं मिलेगा नया कनेक्शन
बेटे को चुनाव लड़ाने की तैयारी
राजनीति से संन्यास लेने के सवाल पर अनंत सिंह ने स्पष्ट किया कि वह सक्रिय राजनीति से दूर नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि उनके बेटे चुनावी मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा, “मैं राजनीति से संन्यास नहीं ले रहा हूं। जनता के लिए काम करता रहूंगा, लेकिन अब चुनाव मेरे बेटे लड़ेंगे।”
किस मामले में जेल में हैं अनंत सिंह
अनंत सिंह फिलहाल दुलारचंद यादव हत्याकांड (Dularchand Yadav murder case) में जेल में बंद हैं। यह मामला विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या से जुड़ा है। इस घटना में अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर आरोप लगाए गए थे।
दिलचस्प बात यह है कि जेल में रहते हुए भी उन्होंने विधानसभा चुनाव जीता था। बाद में अदालत से अनुमति मिलने के बाद वे विधानसभा पहुंचे और विधायक पद की शपथ ली थी।
Raj Panchak 2026 : आज से लग रहे ‘राज पंचक’, जानिए क्यों माना जाता है इन्हे शुभ
नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं
राजनीतिक गलियारों में अनंत सिंह को लंबे समय से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का करीबी माना जाता रहा है। यही वजह है कि उन्होंने अपने भविष्य के चुनाव लड़ने को भी नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से जोड़ दिया है।
बिहार में आज राज्यसभा चुनाव
इस बीच बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पांच और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एक उम्मीदवार मैदान में हैं।
एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा नेता नितिन नवीन समेत अन्य उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में राज्यसभा चुनाव के बीच आया अनंत सिंह का यह बयान बिहार की राजनीति में नई चर्चा को जन्म दे रहा है।