Aayudh

Categories

Stock Market Today : सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा उछला, कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट

Stock Market Today

Stock Market Today : मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 10 मार्च को जोरदार तेजी देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में BSE सेंसेक्स 300 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ करीब 77,800 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं निफ्टी 50 भी लगभग 100 अंकों की मजबूती के साथ 24,150 के आसपास ट्रेड कर रहा है। बाजार में सबसे ज्यादा तेजी बैंकिंग, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में देखी जा रही है।

वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के कारण भारतीय बाजार की शुरुआत भी काफी सकारात्मक रही। कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स करीब 809 अंक यानी लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 78,375.73 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 252 अंक की तेजी के साथ 24,280.80 पर पहुंच गया।

Bhopal MLA Masood : आरिफ मसूद पर नहीं होगी FIR, SC ने लगाई रोक, हाईकोर्ट ने दिए थे SIT जांच के निर्देश

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट

इधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड करीब 8.5 प्रतिशत गिरकर 92.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इससे पहले इसकी कीमत 115 डॉलर के करीब पहुंच गई थी। वहीं अमेरिकी कच्चा तेल वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) भी लगभग 9 प्रतिशत गिरकर 88.60 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है।

ट्रम्प के बयान से बाजार को मिला सहारा

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और शेयर बाजार में आई तेजी के पीछे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का बयान अहम माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा युद्ध “बहुत जल्द” खत्म हो सकता है। उनके इस बयान के बाद वैश्विक सप्लाई चेन को लेकर बनी अनिश्चितता कुछ कम हुई है और निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। हालांकि तेल की कीमतें अब भी युद्ध शुरू होने से पहले के स्तर से करीब 30 प्रतिशत ज्यादा बनी हुई हैं।

Share Market Gold Silver Crash : चांदी 7500 सस्ती- सोना 1800 रुपये टूटा, लाल निशान पर बंद हुए शेयर बाजार

सोना और चांदी भी महंगे

दूसरी ओर कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोना करीब 1,500 रुपए बढ़कर 1.62 लाख रुपए तक पहुंच गया। वहीं एक किलो चांदी करीब 8,000 रुपए महंगी होकर 2.75 लाख रुपए के स्तर पर कारोबार कर रही है।

किन सेक्टरों में दिखी सबसे ज्यादा तेजी

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर सबसे ज्यादा मजबूत रहा। इसके अलावा ऑटो, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मैन्युफैक्चरिंग, मेटल, फार्मा, डिफेंस और हेल्थकेयर इंडेक्स में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई। हालांकि आईटी और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में कमजोरी देखने को मिली।

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी बनी रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 618 अंक की बढ़त के साथ 56,884 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 224 अंक बढ़कर 16,357 पर कारोबार करता दिखा।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का असर

एशियाई बाजारों में भी मंगलवार को सकारात्मक माहौल देखा गया। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, जकार्ता और सोल के बाजार हरे निशान में खुले। वहीं अमेरिकी बाजार भी सोमवार को मजबूती के साथ बंद हुए थे, जहां डाओ करीब 0.50 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 1.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

Iran Israel War : ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई युद्ध में घायल, अब तक 1255 की मौत

FII और DII का रुख

सोमवार के कारोबारी सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने करीब 6,345 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने बाजार में भरोसा दिखाते हुए लगभग 9,013 करोड़ रुपए का निवेश किया। कुल मिलाकर वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और निवेशकों के बढ़ते भरोसे के कारण भारतीय शेयर बाजार में फिलहाल तेजी का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *