Aayudh

Categories

GOVT Holiday List : मार्च में सरकारी कर्मचारियों की मौज, 31 में से 15 दिन बंद रहेंगे दफ्तर

GOVT Holiday List

GOVT Holiday List : भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए मार्च का महीना छुट्टियों के लिहाज से खास रहने वाला है। होली समेत कई प्रमुख त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण मार्च के 31 दिनों में से 15 दिन सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। ऐसे में कर्मचारियों को पूरे महीने में केवल 16 दिन ही कार्यालय जाना होगा।

त्योहार और वीकेंड से लंबी छुट्टियां

मार्च में पांच रविवार और चार शनिवार मिलाकर कुल 9 दिन साप्ताहिक अवकाश रहेंगे। इसके अलावा होली (Holi) के अवसर पर 3 और 4 मार्च को सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

इसी तरह 19 मार्च को गुड़ी पड़वा (Gudi Padwa), 20 मार्च को चेटी चंड (Cheti Chand), 27 मार्च को राम नवमी (Ram Navami2026) और 31 मार्च को महावीर जयंती (Mahavir Jayanti) के कारण सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।

Kuno National Park : देश में अब हुए 53 चीते…कूनो में मादा चीता ज्वाला ने जन्मे पांच शावक

लगातार छुट्टियों की वजह से 19 से 22 मार्च तक चार दिन तक सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित रहने की संभावना है। इसलिए जिन लोगों को सरकारी दफ्तरों में जरूरी काम है, उन्हें पहले ही निपटाने की सलाह दी जा रही है।

साल में मिलते हैं 195 दिन के अवकाश

प्रदेश सरकार के कर्मचारियों को सालभर में कुल 195 दिन का अवकाश मिलता है। इसमें 52 रविवार, 52 शनिवार, 20 चिकित्सा अवकाश, 13 आकस्मिक अवकाश, 30 अर्जित अवकाश, 3 ऐच्छिक अवकाश और 25 सार्वजनिक अवकाश शामिल हैं। इस तरह सरकारी कर्मचारियों को साल में लगभग 170 दिन ही काम करना पड़ता है।

डीए बढ़ोतरी का भी मिला फायदा

छुट्टियों के साथ ही कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का भी लाभ मिला है। मध्य प्रदेश सरकार ने 2 मार्च को करीब 7.50 लाख कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और 4.40 लाख पेंशनरों की महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की है।

Iran Israel War : ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई युद्ध में घायल, अब तक 1255 की मौत

इसके बाद कर्मचारियों का डीए 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया है, जो भारत सरकार (Government of India) के कर्मचारियों के बराबर है।

डीए बढ़ने से विभिन्न वर्गों के कर्मचारियों के वेतन में औसतन 465 रुपये से लेकर 4230 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। वहीं पेंशनरों की महंगाई राहत भी 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *