Aayudh

Categories

MP Gangrape Case : MP में 90 साल की बुजुर्ग से गैंगरेप, खून से लथपथ 12 घंटे तक तड़पती रही महिला

90-year-old woman gang-raped

MP Gangrape Case : खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पुनासा क्षेत्र में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ चार नकाबपोश बदमाशों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल महिला करीब 12 घंटे तक खेत में पड़ी तड़पती रही।

खेत के घर में अकेली रहती थी महिला

जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने खेत में बने छोटे से घर में अकेली रहती है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात वह खाना खाने के बाद सो गई थी। देर रात चार नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए।

आरोपियों ने पहले महिला का मुंह कपड़े से बांध दिया ताकि वह शोर न मचा सके। इसके बाद चारों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान बुजुर्ग महिला को गंभीर चोटें आईं और वह खून से लथपथ हो गई।

Gold Silver Price Today : चांदी के दामों में बड़ी गिरावट, 3 दिन में 29 हजार टूटा भाव

आरोपी कुएं में फेंकने की कर रहे थे कोशिश

घटना के बाद आरोपियों ने महिला को कुएं में फेंकने की कोशिश भी की। लेकिन आसपास खेतों में लोगों की आवाजाही देखकर बदमाश घबरा गए और महिला को खेत में ही छोड़कर फरार हो गए। घायल महिला पूरी रात और सुबह तक खटिया पर पड़ी दर्द से तड़पती रही।

भूसा खरीदने आए लोगों ने दी सूचना

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे कुछ लोग भूसा खरीदने के लिए खेत पर पहुंचे। उन्होंने झोपड़ी के बाहर खटिया पर घायल हालत में पड़ी महिला को देखा तो तुरंत उसकी बेटी और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को पुनासा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक जांच के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल खंडवा रेफर कर दिया गया।

LPG Price Hike : रसोई गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़े, ईरान-इजराइल युद्ध से किल्लत का खतरा!

पुलिस जांच में जुटी

मामले को लेकर मध्य प्रदेश पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार पीड़िता की हालत गंभीर है और फिलहाल वह बयान देने की स्थिति में नहीं है।

महिला अधिकारी को अस्पताल भेजा गया है ताकि पीड़िता के बयान दर्ज किए जा सकें। पुलिस का कहना है कि बयान मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *