Aayudh

Categories

Arjun- Saaniya : सानिया चंदोक से हुई सचिन के बेटे अर्जुन की शादी, क्रिकेट-बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां रहीं मौजूद

Arjun- Saaniya Wedding

Arjun- Saaniya Wedding : नई दिल्ली। क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी का भव्य समारोह मुंबई में संपन्न हो गया। 3 मार्च को दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। इस शादी में क्रिकेट और बॉलीवुड की दुनिया की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं, जिससे समारोह बेहद खास बन गया।

शादी समारोह में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ पहुंचे। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ समारोह में शामिल हुए।

IND vs ENG Semifinal : T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल आज, भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े में बड़ी भिड़ंत

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट के कई पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी भी इस खास मौके पर मौजूद रहे। समारोह में राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।

जामनगर में हुआ था प्री-वेडिंग फंक्शन

अर्जुन और सानिया के प्री-वेडिंग कार्यक्रम 27 फरवरी को गुजरात के जामनगर में आयोजित किए गए थे। यह आयोजन अंबानी परिवार के निवास पर हुआ था, जहां परिवार और करीबी मेहमानों की मौजूदगी में कई पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

दोनों की सगाई अगस्त 2025 में हुई थी। सानिया चंडोक बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वह ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं और मुंबई में Mr. Paws Pet Spa & Store LLP की डायरेक्टर और पार्टनर हैं। यह कंपनी पालतू जानवरों की ग्रूमिंग, स्किनकेयर और अन्य सेवाएं प्रदान करती है और इसकी शुरुआत साल 2022 में हुई थी।

Stock Market Today : सेंसेक्स 300 अंक तो निफ्टी 100 अंक चढ़ा, जानिये आज के शेयर मार्केट का हाल

बिजनेस जगत से भी जुड़ा है सानिया का परिवार

सानिया का परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम माना जाता है। उनके परिवार का इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप से जुड़ा कारोबार है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान है। इसके अलावा चंडोक परिवार मशहूर आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी का भी मालिक है।

फैंस और मीडिया में दिखा उत्साह

अर्जुन तेंदुलकर अपने पिता सचिन तेंदुलकर की तरह ही क्रिकेट से जुड़े हुए हैं और घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं। उनकी शादी की खबर सामने आते ही फैंस और मीडिया में खासा उत्साह देखने को मिला।

Gold Silver Price Today : जंग के बीच सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, जानें क्या है ताजा भाव

मुंबई में आयोजित इस भव्य शादी समारोह में शानदार सजावट, पारंपरिक रस्में और बड़े-बड़े मेहमानों की मौजूदगी ने इसे और भी यादगार बना दिया। समारोह में शामिल सभी मेहमानों ने अर्जुन और सानिया को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *