Aayudh

Categories

Shani Sade Sati 2026 : 13 मार्च को अस्त होंगे शनि, इन राशियों को साढ़ेसाती के प्रभाव से मिलेगी राहत

Shani Asta 2026

Shani Sade Sati 2026 : ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को कर्मों का फल देने वाला ग्रह माना जाता है। यह सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है और एक राशि में करीब ढाई साल तक रहता है। इसी कारण शनि का प्रभाव लंबे समय तक लोगों के जीवन पर बना रहता है।

इस समय शनि मीन राशि में विराजमान हैं और 2 जून 2027 तक इसी राशि में रहेंगे। इस अवधि में शनि कभी मार्गी, कभी वक्री और कभी अस्त या उदित होते रहेंगे, जिससे अलग-अलग राशियों पर अलग प्रभाव देखने को मिल सकता है।

Chaitra Navratri 2026 : 3 शुभ योगों में शुरू होंगे चैत्र नवरात्र 2026, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

13 मार्च को अस्त होंगे शनि

पंचांग के अनुसार 13 मार्च 2026, शुक्रवार को शाम 7:13 बजे शनि मीन राशि में अस्त हो जाएंगे। इसके बाद वे करीब 40 दिनों तक अस्त रहेंगे। शनि का दोबारा उदय 22 अप्रैल 2026, बुधवार को सुबह 4:49 बजे होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार जब शनि अस्त होते हैं तो उनका कठोर प्रभाव कुछ हद तक कम हो जाता है। ऐसे में कुछ राशियों को राहत और लाभ मिलने के संकेत मिलते हैं।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना राहत भरा समय ला सकता है। शनि आपके बारहवें भाव में अस्त होंगे और इस समय साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है।

इस दौरान अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण हो सकता है और आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में भी राहत मिल सकती है। विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता के योग बन सकते हैं और लंबे समय से अटके काम धीरे-धीरे पूरे हो सकते हैं। हालांकि कार्यस्थल पर विवादों से बचकर रहना बेहतर रहेगा।

Petrol Diesel Price Hike : भारत में पेट्रोल-डीजल और CNG के बढ़ सकते हैं दाम!

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के लिए भी शनि का अस्त कई मामलों में लाभकारी साबित हो सकता है। शनि आपके पांचवें भाव में अस्त होंगे, जिससे आत्मविश्वास बढ़ सकता है और रुके हुए काम फिर से गति पकड़ सकते हैं।

नौकरी और व्यापार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कुछ लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। व्यापारियों को नए ऑर्डर या डील मिलने के संकेत हैं। हालांकि पढ़ाई और संतान से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देना जरूरी रहेगा और खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए शनि का अस्त मिलाजुला परिणाम दे सकता है, लेकिन कुल मिलाकर यह समय सकारात्मक माना जा रहा है। शनि आपके दूसरे भाव में अस्त होंगे और साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है।

इस दौरान आमदनी के नए स्रोत खुल सकते हैं और मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। नौकरी में आपके काम की सराहना हो सकती है और संपत्ति से भी लाभ मिलने के योग बन सकते हैं। हालांकि इस समय बोलचाल में संयम रखना और खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, ताकि रिश्तों में अनावश्यक तनाव न बढ़े।

Gold Silver Price Today : जंग के बीच सोना-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, जानें क्या है ताजा भाव

ज्योतिषियों के अनुसार, शनि के अस्त होने का असर हर व्यक्ति की कुंडली और ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करता है, इसलिए व्यक्तिगत परिणाम अलग-अलग हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *