Aayudh

Categories

Nitish Kumar : कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, राज्यसभा जायेंगे नीतीश कुमार, बोले- नई सरकार को पूरा सहयोग

Nitish Kumar

Nitish Kumar : पटना। बिहार की राजनीति में बड़ा ट्विस्ट आ गया है। नीतीश कुमार लंबे समय से बिहार की राजनीति का प्रमुख चेहरा रहे हैं लेकिन इस बार नीतीश राज्यसभा चुनाव के जरिए संसद के उच्च सदन में जाना चाहते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए सार्वजनिक रूप से अपनी यह इच्छा जाहिर की है।

करीब दो दशकों से बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि वे अब अपने संसदीय जीवन के उस पुराने सपने को पूरा करना चाहते हैं, जिसमें वे संसद और विधानमंडल के सभी चारों सदनों का सदस्य बनना चाहते थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य के विकास के लिए उनका संकल्प पहले की तरह ही कायम रहेगा।

Stock Market Today : सेंसेक्स 300 अंक तो निफ्टी 100 अंक चढ़ा, जानिये आज के शेयर मार्केट का हाल

‘मेरे मन में एक इच्छा थी…’

सोशल मीडिया पर साझा किए गए अपने संदेश में नीतीश कुमार ने जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि पिछले दो दशकों से भी अधिक समय तक लोगों ने उन पर भरोसा और समर्थन बनाए रखा, जिसकी वजह से उन्हें बिहार और राज्य की जनता की सेवा करने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास और सहयोग की वजह से ही बिहार आज विकास और सम्मान की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके लिए उन्होंने लोगों के प्रति आभार भी जताया।

नीतीश कुमार ने आगे लिखा कि जब उन्होंने अपना संसदीय जीवन शुरू किया था, तभी उनके मन में एक इच्छा थी कि वे बिहार विधानसभा (Bihar Legislative Assembly) और बिहार विधान परिषद (Bihar Legislative Council) के साथ-साथ संसद के दोनों सदनों लोक सभा और राज्य सभा का सदस्य बनें। इसी क्रम में वे इस बार होने वाले राज्यसभा चुनाव में हिस्सा लेना चाहते हैं।

नई सरकार को देंगे सहयोग

नीतीश कुमार ने यह भी भरोसा दिलाया कि जनता के साथ उनका रिश्ता आगे भी बना रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार को विकसित बनाने का उनका संकल्प पहले की तरह जारी रहेगा और राज्य में बनने वाली नई सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उनका यह बयान बिहार की राजनीति में संभावित बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है।

IND vs ENG Semifinal : T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल आज, भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े में बड़ी भिड़ंत

बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन?

अगर नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुने जाते हैं, तो मुख्यमंत्री पद खाली हो जाएगा। ऐसे में राज्य में नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसे लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

मौजूदा राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए माना जा रहा है कि सत्ता में सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) की भूमिका मजबूत हो सकती है। अगर बीजेपी का कोई नेता मुख्यमंत्री बनता है, तो यह बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होगा, क्योंकि लंबे समय बाद पार्टी का अपना नेता इस पद पर बैठ सकता है।

निशांत कुमार को मिल सकती है जिम्मेदारी

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार के बेटे नितीश कुमार (Nishant Kumar) को भी सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। चर्चा है कि अगर राज्य में सत्ता परिवर्तन होता है, तो उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

US-Israel-Iran War : ट्रंप का ‘बचाव’ वादा ऐसे पूरा हुआ? ईरान ने 165 बच्चियों की सामूहिक कब्रों की तस्वीर शेयर कर पूछा सवाल

हालांकि, इस संबंध में अभी तक किसी भी पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आने वाले दिनों में राज्यसभा चुनाव और बिहार की राजनीति के नए समीकरणों पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *