Aayudh

Categories

Stock Market Today : सेंसेक्स 300 अंक तो निफ्टी 100 अंक चढ़ा, जानिये आज के शेयर मार्केट का हाल

Stock Market Today

Stock Market Today : घरेलू शेयर बाजार में आज यानी 5 मार्च को तेजी देखने को मिल रही है। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स करीब 300 अंकों की बढ़त के साथ 79,450 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी भी लगभग 100 अंक चढ़कर 24,600 के स्तर पर पहुंच गया है। बाजार में ऑटो और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और कमोडिटी बाजार में बढ़ती हलचल के कारण भारतीय बाजार में भी खरीदारी का माहौल बना हुआ है।

Gold Silver Prices Today : मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना पांचवें दिन चमका, पेट्रोल-डीजल महंगा होने के आसार

कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड आज करीब 1% बढ़कर 83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। पिछले चार दिनों में इसके दाम करीब 15% तक बढ़ चुके हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय तनाव और बढ़ता है तो कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती है। इसका सीधा असर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ सकता है।

संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95 रुपए प्रति लीटर से बढ़कर करीब 100 रुपए तक पहुंच सकती है, जबकि डीजल 88 रुपए से बढ़कर 92 रुपए प्रति लीटर तक जा सकता है। अन्य शहरों में भी इसी तरह कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

Stock Market Closed : जंग के असर से कच्चा तेल 80$ पार, हिले एशियाई बाजार ; भारत में मार्केट बंद!

सोना और चांदी भी महंगे

वायदा बाजार में भी आज कीमती धातुओं के दामों में तेज बढ़त देखी जा रही है। MCX में सोना 1,000 रुपए बढ़कर 1.63 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत में 5,000 रुपए की तेजी आई है, जिसके बाद यह 2.71 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है।

एशियाई बाजारों में भी तेजी

आज एशियाई शेयर बाजारों में भी मजबूत बढ़त देखने को मिली।

साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 519 अंक या 10.20% चढ़कर 5,612 पर कारोबार कर रहा है।
जापान का निक्केई इंडेक्स 1,350 अंक या 2.50% बढ़कर 55,596 पर पहुंच गया।
हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 416 अंक या 1.65% की तेजी के साथ 25,666 पर है।
चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 27 अंक या 0.65% बढ़कर 4,109 पर कारोबार कर रहा है।

IND vs ENG Semifinal : T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल आज, भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े में बड़ी भिड़ंत

अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद

4 मार्च को अमेरिकी शेयर बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

डाउ जोन्स इंडेक्स 238 अंक यानी 0.49% बढ़कर 48,739 पर बंद हुआ।
नैस्डैक कंपोजिट 1.29% चढ़कर 22,807 पर पहुंच गया।
S&P 500 इंडेक्स 52 अंक यानी 0.78% की तेजी के साथ 6,869 पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी दिन बाजार में गिरावट

इससे पहले 4 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,123 अंक यानी 1.40% टूटकर 79,116 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 385 अंक यानी 1.55% गिरकर 24,480 के स्तर पर आ गया था।

आज की तेजी से निवेशकों को कुछ राहत मिली है, हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक हालात और कच्चे तेल की कीमतों पर बाजार की दिशा आगे तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *