Aayudh

Categories

IND vs ENG Semifinal : T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल आज, भारत और इंग्लैंड के बीच वानखेड़े में बड़ी भिड़ंत

IND vs ENG Semifinal

IND vs ENG Semifinal : मुंबई। टी-20 वर्ल्ड कप में आज क्रिकेट फैंस को बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। सेमीफाइनल के दूसरे मैच में भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। इस मैच को लेकर दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा रही है, क्योंकि हाल के वर्षों में दोनों टीमें कई बड़े मुकाबलों में आमने-सामने आ चुकी हैं।

खास बात यह है कि दोनों टीमें लगातार तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भिड़ रही हैं। इससे पहले 2022 और 2024 में भी भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबले हुए थे, जिसमें दोनों टीमों को एक-एक जीत मिली थी। दिलचस्प बात यह भी रही कि सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ने उन दोनों मौकों पर फाइनल भी अपने नाम किया था।

IND T20 WC Semifinal : वेस्ट इंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में भारत, ईडन गार्डन्स में बना विश्व रिकॉर्ड

छठी बार सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में छठी बार सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 2007, 2014, 2016, 2022 और 2024 में भी अंतिम चार में जगह बना चुकी है। इन पांच मौकों में से भारत ने तीन बार सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाई है।

वहीं इंग्लैंड की टीम भी छठी बार इस स्टेज पर पहुंची है। इंग्लैंड इससे पहले 2010, 2016, 2021, 2022 और 2024 में सेमीफाइनल खेल चुका है और इनमें से तीन मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंचा था।

वर्ल्ड कप में छठी बार आमना-सामना

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 29 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 17 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को 12 मुकाबलों में जीत मिली है। टी-20 वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 5 मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 3 और इंग्लैंड ने 2 मुकाबले जीते हैं। ऐसे में आज का मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

IND vs ZIM T20 WC : अक्षर-सैमसन IN, सुंदर OUT! जानें जिम्बाब्वे के खिलाफ रिंकू सिंह खेलेंगे या नहीं?

सूर्या और वरुण भारत की ताकत

इस वर्ल्ड कप में भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 7 मैचों में 231 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 84 रन रहा है। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने 7 मैचों में 12 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।

इंग्लैंड के लिए ब्रूक और रशीद अहम

इंग्लैंड की ओर से बल्लेबाजी में हैरी ब्रूक सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने 7 मैचों में 228 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में आदिल रशीद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 मैचों में 11 विकेट झटके हैं और टीम के प्रमुख गेंदबाज बनकर उभरे हैं।

यहां जानिए पिच रिपोर्ट 

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां तेज आउटफील्ड और छोटी बाउंड्री के कारण बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है। साफ मौसम के कारण ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है।

Rinku Singh Father death : क्रिकेटर रिंकू सिंह के प‍िता का न‍िधन, स्टेज-4 लिवर कैंसर से लड़ रहे थे खानचंद्र सिंह

इस मैदान पर अब तक 16 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिनमें 8 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली और 8 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है।

यहां 254 रन इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर है, जो वेस्टइंडीज ने इसी वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। वहीं इसी मैदान पर इंग्लैंड की टीम 2025 में भारत के खिलाफ 97 रन पर ऑलआउट भी हो चुकी है।

मौसम साफ, रिजर्व डे भी रखा गया

गुरुवार को मुंबई में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है और बारिश का कोई अनुमान नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है, जबकि रात में तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

फिर भी आईसीसी ने एहतियात के तौर पर सेमीफाइनल के लिए 6 मार्च को रिजर्व डे रखा है। अगर किसी कारण 5 मार्च को मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो मुकाबला अगले दिन खेला जाएगा।

Iran Israel War : फिलिस्तीनी रिफ्यूजी कैंप पर इजराइली हमला, अब ईरान बनाएगा न्यूक्लियर सेंटर को निशाना!

संभावित प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जैमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।

यहां देख सकते हैं लाइव मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले इस सेमीफाइनल मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देखा जा सकता है। वहीं इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *