Missile Attack on Netanyahu : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बड़ा दावा किया है। ईरान ने कहा कि उसने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दफ्तर को निशाना बनाकर मिसाइल दागी। हालांकि इजरायल ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है।
ईरान का क्या है दावा
ईरानी मीडिया के अनुसार IRGC ने एक सटीक हमले में प्रधानमंत्री कार्यालय को टारगेट किया। इसे इजरायल की सैन्य कार्रवाई का जवाब बताया गया। ईरान का कहना है कि यह हमला उसकी “रणनीतिक प्रतिक्रिया” का हिस्सा है।
Gold Silver Price Today : सोना-चांदी के भाव में भारी उछाल, जानिये ईरान-इजराइल जंग से कितने चढ़े भाव
इजरायल ने किया खंडन
इजरायली सरकार ने ईरान के इस दावे को गलत बताया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री कार्यालय पर किसी तरह का सफल मिसाइल हमला नहीं हुआ और न ही किसी बड़े नुकसान की जानकारी है। सुरक्षा एजेंसियों ने भी स्थिति को नियंत्रण में बताया है।
क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा तनाव
इजरायल और ईरान के बीच जारी टकराव के कारण पूरे मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। दोनों पक्षों की ओर से लगातार हमले और जवाबी कार्रवाई हो रही है, जिससे बड़े युद्ध की आशंका बनी हुई है।
पहले भी हो चुके हैं बड़े हमले
हाल के दिनों में दोनों देशों ने एक-दूसरे के सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया है। इसी कड़ी में IRGC का यह दावा सामने आया है, जिसने क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ा दी है।