Aayudh

Categories

Iran-Israel War : पीएम मोदी ने इजराइली PM नेतन्याहू से की बात, मौजूदा हालातों पर जताई चिंता

PM Modi spoke to Israeli PM Netanyahu

Iran-Israel War : नई दिल्ली। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष के बीच भारत ने शांति और आम नागरिकों की सुरक्षा पर जोर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत कर मौजूदा हालात पर चिंता जताई और नागरिकों की सुरक्षा को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि बातचीत के दौरान उन्होंने तनाव जल्द खत्म करने और शांति की दिशा में कदम उठाने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युद्ध में आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा बेहद जरूरी है।

Holika Dahan Rituals : कितने बजे है होलिका दहन का मुहूर्त, होलिका में क्या-क्या डालें और क्यों करें परिक्रमा, जानिये रोचक कहानियां

UAE के राष्ट्रपति से भी की बातचीत

प्रधानमंत्री मोदी ने शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने यूएई पर हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा की और जान-माल के नुकसान पर दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस मुश्किल समय में यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है और क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है।

भारत की कूटनीतिक पहल जारी

इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची सहित सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, कतर और यूएई के विदेश मंत्रियों से बातचीत कर हालात पर चिंता जताई थी। भारत लगातार कूटनीतिक स्तर पर संवाद बनाए हुए है।

Israel Iran War : IDF के एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के संसदीय प्रमुख मोहम्मद राद की मौत, लेबनान में बढ़ा तनाव

कैसे बढ़ा संघर्ष

गौरतलब है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त सैन्य कार्रवाई में ईरान पर बड़ा हमला किया था, जिसमें ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई समेत कई शीर्ष अधिकारियों की मौत हो गई। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमले करते हुए मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजरायल को निशाना बनाया।

Israel US Iran War : ईरान पर हमले का तीसरा दिन-1000 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक, लेबनान के 50 गांव खाली, ट्रम्प बोले- जंग 5 हफ्ते तक चलेगी!

शांति की अपील

लगातार बढ़ते सैन्य टकराव के बीच भारत ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि वह तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति के जरिए समाधान निकालने के पक्ष में है। भारत की इस पहल को क्षेत्र में संतुलन और शांति की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *