Aayudh

Categories

Iran-Israel War : कुवैत में मिसाइल हमले से अमेरिका का फाइटर जेट F-15 क्रैश

US F-15 fighter jet crash

Iran-Israel War : कुवैत। मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-इजरायल युद्ध के बीच कुवैत से बड़ी खबर सामने आई है। यहां अमेरिका का एक F-15 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस फाइटर जेट को मिसाइल से निशाना बनाया गया था, जिसके बाद यह हादसा हुआ। राहत की बात यह रही कि विमान का पायलट सुरक्षित बच गया।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार घटना सुबह के समय हुई, जब अमेरिकी एयरफोर्स का F-15 मिशन पर था। तभी अचानक उस पर मिसाइल से हमला किया गया। हमले के बाद विमान नियंत्रण खो बैठा और क्रैश हो गया। हालांकि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते पैराशूट के जरिए खुद को इजेक्ट कर लिया और सुरक्षित जमीन पर उतर गया।

Israel Iran War : IDF के एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के संसदीय प्रमुख मोहम्मद राद की मौत, लेबनान में बढ़ा तनाव

हमले को लेकर सस्पेंस

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि मिसाइल हमला किसने किया और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है। इस घटना को लेकर अमेरिका या कुवैत की ओर से आधिकारिक बयान सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार F-15 जैसे अत्याधुनिक फाइटर जेट का नुकसान रणनीतिक तौर पर अहम होता है, लेकिन पायलट का सुरक्षित बचना सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है।

Stock Market Crash : मिडिल ईस्ट तनाव का असर; बड़ी गिरावट के साथ खुला मार्केट, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

क्षेत्र में बढ़ा तनाव

ईरान-इजरायल संघर्ष पहले ही पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा चुका है। ऐसे में कुवैत में अमेरिकी लड़ाकू विमान पर मिसाइल हमला क्षेत्रीय हालात को और संवेदनशील बना सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस घटना को लेकर और जानकारी सामने आ सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *