Aayudh

Categories

Israel Iran War : IDF के एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के संसदीय प्रमुख मोहम्मद राद की मौत, लेबनान में बढ़ा तनाव

mohammad raad killed

Israel Iran War : मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच सोमवार सुबह लेबनान की राजधानी बेरूत और दक्षिणी लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। सऊदी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोहम्मद राद की मौत हो गई है। वह हिजबुल्लाह की संसदीय शाखा के प्रमुख थे।

IDF की जवाबी कार्रवाई

इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा है कि यह एयर स्ट्राइक उत्तरी इजरायल की ओर हिजबुल्लाह द्वारा दागे गए प्रोजेक्टाइल के जवाब में की गई। सेना के अनुसार बेरूत और दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों को सटीक निशाना बनाया गया और कई लड़ाकों को मार गिराया गया। हालांकि, IDF ने आधिकारिक तौर पर किसी भी व्यक्ति के नाम की पुष्टि नहीं की है।

Stock Market Crash : मिडिल ईस्ट तनाव का असर; बड़ी गिरावट के साथ खुला मार्केट, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा

लेबनान के राष्ट्रपति की प्रतिक्रिया

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ़ आउन ने इस घटनाक्रम पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि लेबनान से हिजबुल्लाह द्वारा रॉकेट दागना सरकार की उन कोशिशों को नुकसान पहुंचाता है, जिनके जरिए देश को क्षेत्रीय युद्ध से दूर रखने की कोशिश की जा रही है।

साथ ही उन्होंने लेबनान पर हुए इजरायली हमलों की निंदा करते हुए कहा कि देश को किसी प्रॉक्सी वॉर का मैदान बनाना बेहद खतरनाक होगा और इससे राष्ट्रीय सुरक्षा को बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।

Israel US Iran War : ईरान पर हमले का तीसरा दिन-1000 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक, लेबनान के 50 गांव खाली, ट्रम्प बोले- जंग 5 हफ्ते तक चलेगी!

क्षेत्र में बढ़ता खतरा

इस हमले के बाद लेबनान और इजरायल के बीच तनाव और बढ़ गया है। पहले से ही मिडिल ईस्ट में कई मोर्चों पर संघर्ष जारी है और ऐसे में यह घटनाक्रम पूरे क्षेत्र को बड़े सैन्य टकराव की ओर धकेल सकता है।

फिलहाल आधिकारिक पुष्टि और हताहतों की पूरी जानकारी का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन इस कार्रवाई ने क्षेत्र की स्थिति को और संवेदनशील बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *