Aayudh

Categories

IND T20 WC Semifinal : वेस्ट इंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में भारत, ईडन गार्डन्स में बना विश्व रिकॉर्ड

IND T20 WC Semifinal

IND T20 WC Semifinal : भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही भारत टी20 विश्व कप के इतिहास में छठी बार अंतिम चार में पहुंचा है। दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बाद भारत सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली चौथी टीम बना।

कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जवाब में टीम इंडिया ने 4 गेंद शेष रहते 196 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

ICC T20 Rankings 2026 : ईशान किशन की शानदार वापसी, टॉप बैट्समैन में हुए शुमार

इस जीत के साथ भारत ने ईडन गार्डन्स में टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा सफल रन चेज कर विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले यहां 158 रन का सर्वोच्च चेज दर्ज था।

सैमसन की मैच जिताऊ पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन सस्ते में पवेलियन लौट गए। ऐसे मुश्किल समय में संजू सैमसन ने जिम्मेदारी संभाली और 97 रन की शानदार पारी खेली।

उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए और अंत तक क्रीज पर टिके रहकर टीम को जीत दिलाई। कप्तान सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा ने छोटी लेकिन अहम पारियां खेलकर उनका अच्छा साथ दिया।

T20 World Cup 2026 : अब भी बची है टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद! समझिए पूरा समीकरण

शिवम दुबे ने बदला मैच का रुख

आखिरी दो ओवर में भारत को 17 रन की जरूरत थी और मैच रोमांचक मोड़ पर था। 19वें ओवर में हार्दिक पांड्या के आउट होने के बाद दबाव बढ़ गया, लेकिन शिवम दुबे ने क्रीज पर आते ही तीन गेंदों के भीतर लगातार दो चौके जड़ दिए। इन शॉट्स ने मैच का पासा पलट दिया और भारत की जीत लगभग तय कर दी।

सेमीफाइनल की ओर बढ़ा भारत

इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ सेमीफाइनल में जगह बनाई, बल्कि टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी भी मजबूत कर दी है। टीम इंडिया का आत्मविश्वास इस जीत से काफी बढ़ा है और अब फैंस को खिताब की उम्मीदें और भी ज्यादा हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *