Aayudh

Categories

Israel US Iran War : ईरान पर हमले का तीसरा दिन-1000 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक, लेबनान के 50 गांव खाली, ट्रम्प बोले- जंग 5 हफ्ते तक चलेगी!

Israel US Iran War

Israel US Iran War : मिडिल ईस्ट में जारी जंग अब और भी खतरनाक होती जा रही है। इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच चल रही इस लड़ाई का आज तीसरा दिन है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान के 1,000 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है। शुरुआती 30 घंटों में ही 2,000 से अधिक बम गिराए गए, जिससे कई बड़े शहरों में भारी तबाही हुई है।

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कहा है कि आने वाले दिनों में तेहरान पर हमले और तेज किए जाएंगे। दूसरी तरफ ईरान ने भी पलटवार करते हुए इजराइल समेत 9 देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। वहीं ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ चल रही लड़ाई 5 हफ्ते तक चल सकती है।

Iran Attack on US : सऊदी- UAE- कतर… हर देश में मिसाइलें बरसा रहा ईरान, खाड़ी देशों में हाई अलर्ट

ईरान में भारी नुकसान, स्कूल पर हमला

तेहरान सहित 10 बड़े शहरों पर हुए हमलों में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 740 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सबसे दर्दनाक घटना एक स्कूल पर मिसाइल गिरने की रही, जिसमें 180 छात्राओं की मौत हो गई और 45 घायल हो गईं। इस हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया है।

हिजबुल्लाह की एंट्री, लेबनान बॉर्डर खाली

लेबनान का उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह भी इस जंग में कूद गया है। उसने इजराइल के कई इलाकों पर रॉकेट और बमबारी की है। इसके जवाब में इजराइल ने बॉर्डर से लगे लेबनान के करीब 50 गांव खाली करा लिए हैं।

ट्रम्प बोले- ईरान के साथ जंग 5 हफ्ते तक चल सकती है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ चल रही लड़ाई 5 हफ्ते तक चल सकती है। पहले उन्होंने कहा था कि जंग करीब चार हफ्ते चलेगी। अब उनका कहना है कि यह चार या पांच हफ्ते चल सकती है ।

ट्रम्प ने बताया कि अमेरिका ने ईरान में मौजूदा लीडरशिप की जगह लेने वाले कुछ लोगों को टागरेट किया था। ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के पहले दो दिनों में ही वे सभी मारे गए।

Iran- Israel War : 70 बैलिस्टिक मिसाइलों से ईरान का पलटवार, पूरे इजरायल में इमरजेंसी

खामेनेई की मौत के बाद उत्तराधिकारी की चर्चा

पहले दिन की बमबारी में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद नए नेतृत्व को लेकर हलचल तेज हो गई है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के मुताबिक एक-दो दिन में नए सुप्रीम लीडर का चयन हो सकता है।
रिपोर्ट्स में उनके बेटे मुजतबा खामेनेई का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि उन्हें पिछले कुछ सालों से इस पद के लिए तैयार किया जा रहा था।

खाड़ी देशों में भी हमले

ईरान ने कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब और UAE में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। दुबई में बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला होने की भी खबर है, जिससे खाड़ी देशों में दहशत का माहौल है।

क्या बोले ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान का नया नेतृत्व बातचीत करना चाहता है और वे जल्द ही उनसे बात करेंगे। इससे कूटनीतिक हल की उम्मीद भी जगी है।

कौन हैं मुजतबा खामेनेई

मुजतबा खामेनेई का जन्म 8 सितंबर 1969 को मशहद में हुआ था। वे ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर के दूसरे बेटे हैं। ईरान-इराक युद्ध में हिस्सा ले चुके मुजतबा लो-प्रोफाइल रहने के लिए जाने जाते हैं। 2019 में अमेरिका ने उन पर प्रतिबंध भी लगाया था।

Iran-Israel War Effects : ईरान- इजरायल वॉर से भारत पर दिखेगा असर, तेल, सोना-चांदी में आ सकता है उछाल

हालात बेहद तनावपूर्ण

लगातार हो रहे हमलों, बढ़ती मौतों और नए नेतृत्व को लेकर चल रही अटकलों के बीच मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। दुनिया की नजर अब इस पर टिकी है कि क्या यह जंग और फैलती है या कूटनीतिक बातचीत से कोई रास्ता निकलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *