Aayudh

Categories

Whatsapp New Update : सिम नहीं तो बंद हो जायेगा आपका WhatsApp, ये है नया नियम

Whatsapp New Rule

Whatsapp New Update : नई दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp जल्द ही यूजर्स की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा बदलाव करने जा रहा है। लेटेस्ट बीटा अपडेट में सिम-बाइंडिंग सर्विस की टेस्टिंग शुरू हो गई है। इस फीचर की जानकारी WABetaInfo ने साझा की है।

इसका मकसद साइबर फ्रॉड को रोकना और यूजर अकाउंट को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाना है। यह नया फीचर भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा OTT ऐप्स के लिए लाए गए सिम-लिंक नियमों के तहत लागू किया जा रहा है।

Kerala Story 2 Ban : रिलीज नहीं होगी द केरल स्टोरी 2, हाईकोर्ट ने कहा- सेंसर बोर्ड दोबारा रिव्यू करें…

क्या है सिम-बाइंडिंग नियम

सिम-बाइंडिंग एक ऐसी तकनीक है जिसमें WhatsApp अकाउंट उसी सिम कार्ड के साथ काम करेगा, जिस नंबर से वह रजिस्टर है। जैसे ही फोन से सिम निकाली जाएगी या बदली जाएगी, ऐप अपने आप काम करना बंद कर देगा। इस तरह कोई दूसरा व्यक्ति उस नंबर का गलत इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। UPI ऐप्स में यह सिस्टम पहले से लागू है।

बीटा वर्जन में शुरू हुई टेस्टिंग

रिपोर्ट के मुताबिक Android के WhatsApp Beta 2.26.8.6 अपडेट में इस फीचर के संकेत मिले हैं। स्क्रीनशॉट के जरिए बताया गया है कि ऐप भारत के नए नियमों के मुताबिक तकनीकी बदलाव कर रहा है।

अभी कैसे काम करता है WhatsApp

फिलहाल WhatsApp में लॉगइन के लिए 6 अंकों का वेरिफिकेशन कोड डालना होता है। एक बार अकाउंट एक्टिव हो जाने के बाद ऐप यह चेक नहीं करता कि सिम फोन में मौजूद है या नहीं। लेकिन सिम-बाइंडिंग लागू होने के बाद यह लगातार एक्टिव सिम से लिंक रहेगा।

Eat the Rainbow : हार्ट हेल्थ और एंटी-एजिंग का राज ‘रेनबो डाइट’, पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर

सरकार का क्या है उद्देश्य

दूरसंचार विभाग का कहना है कि इस सिस्टम से बंद हो चुके या दोबारा बेचे गए मोबाइल नंबर के गलत इस्तेमाल को रोका जा सकेगा। साथ ही साइबर ठगी और फर्जी अकाउंट पर भी लगाम लगेगी।

यूजर्स के लिए क्या होगा फायदा

इस नए फीचर के आने से WhatsApp अकाउंट की सुरक्षा मजबूत होगी और बिना असली सिम के अकाउंट चलाना संभव नहीं होगा। इससे ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में कमी आने की उम्मीद है।

फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग स्टेज में है, लेकिन आने वाले समय में भारत में WhatsApp यूजर्स के लिए इसे अनिवार्य किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *