IND vs ZIM T20 WC : चेन्नई। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में आज भारतीय टीम का मुकाबला जिम्बाब्वे से होने जा रहा है। यह मैच चेन्नई के ऐतिहासिक एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी माना जा रहा है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की हार के बाद भारतीय टीम का नेट रन रेट -3.800 हो गया है, जिससे वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका अपने-अपने पहले मैच जीतकर शीर्ष दो स्थानों पर हैं। ऐसे में भारत के लिए आज का मैच ‘करो या मरो’ जैसा बन गया है।
Eat the Rainbow : हार्ट हेल्थ और एंटी-एजिंग का राज ‘रेनबो डाइट’, पावरफुल एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर
प्लेइंग 11 में बदलाव के संकेत
खराब शुरुआत के चलते ओपनिंग जोड़ी में बदलाव हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है।
माना जा रहा है कि वह अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं, जबकि ईशान किशन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं।
T20 World Cup 2026 : अब भी बची है टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद! समझिए पूरा समीकरण
ऑलराउंडर अक्षर पटेल की भी टीम में वापसी लगभग तय मानी जा रही है। पिछले मैच में उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को मौका मिला था, लेकिन वह प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं रहे। चेन्नई की स्पिन फ्रेंडली पिच को देखते हुए अक्षर की मौजूदगी टीम को बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में मजबूती देगी।
इसके अलावा अतिरिक्त स्पिन विकल्प के तौर पर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को भी मौका मिल सकता है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।
हार मिली तो क्या होगा?
अगर भारत आज का मैच हार जाता है तो सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो जाएगी। टीम के दो मैचों में शून्य अंक रह जाएंगे और नेट रन रेट और गिर जाएगा। दूसरी ओर जिम्बाब्वे के दो अंक हो जाएंगे, जिससे समीकरण और मुश्किल हो जाएगा।
हालांकि गणित के हिसाब से एक छोटा रास्ता बच सकता है, लेकिन उसके लिए बाकी मैचों के नतीजों के साथ बड़े अंतर से जीत जरूरी होगी।
फिलहाल भारतीय टीम के सामने साफ लक्ष्य है- जिम्बाब्वे को हराकर जीत की पटरी पर लौटना और सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखना। आज का मुकाबला टीम इंडिया के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।