Eat the Rainbow : नई दिल्ली। आजकल हेल्दी रहने के लिए एक मशहूर सलाह दी जाती है – ‘ईट द रेनबो’ यानी अपनी थाली में अलग-अलग रंगों वाले नेचुरल फूड शामिल करें। यह सिर्फ एक कहावत नहीं बल्कि वैज्ञानिक रूप से साबित हेल्थ स्ट्रैटेजी है। लाल स्ट्रॉबेरी, बैंगनी प्लम, हरी पत्तेदार सब्जियां और नीली ब्लूबेरी जैसे रंगीन फूड्स में पॉलीफेनॉल्स जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
किंग्स कॉलेज लंदन की हालिया स्टडी के अनुसार, लंबे समय तक पॉलीफेनॉल से भरपूर डाइट लेने से हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है। सीनियर डाइटीशियन बताती हैं कि एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। फ्री रेडिकल्स ऐसे अस्थिर अणु होते हैं जो सेल्स को नुकसान पहुंचाकर ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस बढ़ाते हैं।
क्या करते हैं एंटीऑक्सिडेंट्स
एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर में जाकर इन हानिकारक तत्वों को न्यूट्रलाइज करते हैं। विटामिन A, C, E, बीटा-कैरोटीन, लाइकोपीन, ल्यूटिन, सेलेनियम और पॉलीफेनॉल जैसे पोषक तत्व ब्लड वेसल्स को हेल्दी रखते हैं, सूजन कम करते हैं और सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत बनता है।
हार्ट हेल्थ के लिए क्यों जरूरी
दिल की बीमारियों की शुरुआत अक्सर धमनियों में सूजन और अंदरूनी डैमेज से होती है। जब बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) ऑक्सिडाइज होकर आर्टरीज की दीवारों पर जमने लगता है तो ब्लड फ्लो प्रभावित होता है। एंटीऑक्सिडेंट्स इस प्रक्रिया को कंट्रोल कर दिल पर पड़ने वाले दबाव को कम करते हैं और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हैं।
Aavimukteshwaranand Controversy : बच्चे हमारे पास आए ही नहीं… यौन शोषण की पुष्टि पर बोले शंकराचार्य
इम्यूनिटी और एजिंग पर असर
विटामिन C, E और बीटा-कैरोटीन संक्रमण से लड़ने वाली कोशिकाओं को मजबूत बनाते हैं। साथ ही, ऑक्सिडेटिव डैमेज कम होने से सेल्स, डीएनए और प्रोटीन सुरक्षित रहते हैं, जिससे बढ़ती उम्र का असर धीमा पड़ता है।
सप्लीमेंट कब जरूरी
आमतौर पर सप्लीमेंट्स की जरूरत तभी होती है जब डाइट संतुलित न हो या व्यक्ति प्रदूषण, स्मोकिंग, लगातार तनाव या कमजोर इम्यूनिटी से जूझ रहा हो। विशेषज्ञों के अनुसार रोजाना 4- 5 सर्विंग फल और सब्जियां लेना पर्याप्त है। बिना जरूरत हाई-डोज सप्लीमेंट लेने से शरीर का नेचुरल बैलेंस बिगड़ सकता है।
Share Market Today : सेंसेक्स 82,334 पर, निफ्टी 25,498 पर ; आईटी और PSU बैंक शेयरों में उछाल
कैसे अपनाएं ‘ईट द रेनबो’
इसके लिए किसी महंगे डाइट प्लान की जरूरत नहीं है। बस अपनी थाली में अलग-अलग रंगों के फल और सब्जियां शामिल करें और प्रोसेस्ड स्नैक्स की जगह नेचुरल फूड चुनें।
दरअसल, एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर रंगीन डाइट कोई ट्रेंड नहीं बल्कि लंबे समय तक स्वस्थ रहने का आसान और असरदार तरीका है। यह दिल को मजबूत रखती है, इम्यूनिटी बढ़ाती है और उम्र बढ़ने की रफ्तार को संतुलित करती है।