Aayudh

Categories

School Girl Heart Attack : 9 साल की बच्ची को हार्टअटैक, 4 महीने पहले भाई की भी हुई थी असमय मौत

School Girl Heart Attack

School Girl Heart Attack : राजस्थान। राजस्थान के गोटन उपखंड क्षेत्र से एक बेहद दुखद और रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। टालनपुर कस्बे में एक निजी स्कूल की प्रार्थना सभा के दौरान 5वीं कक्षा में पढ़ने वाली 9 वर्षीय छात्रा दिव्या अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी और कुछ ही मिनटों में उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने शुरुआती जांच में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है।

जानकारी के अनुसार टालनपुर निवासी राजेंद्र की बेटी दिव्या रोज की तरह सुबह करीब 7 बजे स्कूल पहुंची थी। स्कूल में प्रार्थना सभा चल रही थी, तभी अचानक वह अचेत होकर जमीन पर गिर गई।

घटना से वहां मौजूद छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई। स्कूल स्टाफ ने तुरंत उसे उठाकर कस्बे के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Lal Baradari Controversy : विश्वविद्यालय में लाल बारादरी विवाद तेज, मुस्लिम छात्रों के सपोर्ट में उतरे हिंदू छात्र

पोस्टमार्टम कराने से इनकार

डॉक्टरों का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर हृदय गति रुकने को मौत का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद छात्रा का शव उन्हें सौंप दिया गया।

ग्रामीणों के अनुसार इस परिवार पर पहले से ही दुखों का पहाड़ टूटा हुआ था। करीब चार महीने पहले दिव्या के बड़े भाई अभिषेक (16) की भी अचानक मौत हो गई थी।

Aavimukteshwaranand Controversy : बच्चे हमारे पास आए ही नहीं… यौन शोषण की पुष्टि पर बोले शंकराचार्य

लगातार दो बच्चों की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव के लोग भी परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं।

एक ही परिवार में इतने कम समय में दो बच्चों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। गांव में हर किसी की जुबान पर यही सवाल है कि आखिर इतनी छोटी उम्र में दिल का दौरा कैसे पड़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *