हाइलाइट्स
- राहुल का आरोप, अडानी और एपस्टीन फाइल्स से प्रेशर में देश बेच दिया।
- जयराम रमेश तंज, मोगैम्बो खुश, मोदी ने हार मानी।
- ट्रेड डील में मेक इन इंडिया प्रभावित।
Rahul Gandhi on India-US Trade Deal : नई दिल्ली। भारत-अमेरिका ट्रेड डील ने राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने इस डील में देश बेच दिया है। आम लोगों की मेहनत और खून-पसीने को बेच दिया।
राहुल गांधी के आरोप
नेता प्रतिपक्ष राहुल ने दावा किया कि PM कॉम्प्रोमाइज्ड हैं। वे डरे हुए हैं। जिन्होंने मोदी की इमेज बनाई, वही अब तोड़ रहे हैं। अमेरिका में अडानी पर केस है, जो असल में मोदी पर है। यह उनके फाइनेंशियल स्ट्रक्चर को टारगेट कर रहा है।
राहुल ने कहा कि एपस्टीन फाइल्स में और भी बहुत कुछ है, जो अमेरिका ने रिलीज नहीं किया। यही दो प्रेशर पॉइंट्स हैं। देश को समझना चाहिए कि प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज्ड हैं। राहुल ने यह भी कहा कि इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति के भाषण पर नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया। जनता को सोचना चाहिए।
जयराम रमेश का तंज :
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने X पर तंज कसा- वॉशिंगटन में मोगैम्बो खुश है। मोदी ने हार मान ली। कांग्रेस ने कहा कि डील की घोषणा ट्रंप ने की, मोदी की रिक्वेस्ट पर। भारत रूस से तेल बंद करेगा। अमेरिका से 500 अरब डॉलर सामान खरीदेगा। मेक इन इंडिया का क्या होगा?
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर डील की जानकारी दी। PM मोदी ने X पर ट्रंप को धन्यवाद कहा। मेड इन इंडिया पर टैरिफ 18% कम होना शानदार है। यह डील 4 महीने से रुकी थी, 2 फरवरी शाम साइन हुई।
ट्रंप का ऐलान :
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि मोदी से बात हुई। भारत रूस से तेल बंद करेगा। अमेरिका से 500 अरब डॉलर सामान खरीदेगा। रिश्ते मजबूत होंगे। इस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने X पर ट्रंप को धन्यवाद दिया। मेड इन इंडिया पर टैरिफ कम होना संतोषजनक है। 1.4 अरब भारतीयों की ओर से शुक्रिया।
PM Modi is Compromised.
PM is too afraid to let me speak in Parliament about Naravane, Epstein Files and how he has surrendered on Tariffs. pic.twitter.com/V1J6yxZDM2
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 3, 2026