Aayudh

Categories

Anant Singh Oath : जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह ने ली शपथ, CM नीतीश के पैर छूने वाला वीडियो वायरल

Anant Singh Nitish Kumar Feet Touch

Anant Singh Oath : पटना। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बाहुबली विधायक अनंत सिंह सुर्खियों में हैं। मंगलवार 3 फरवरी 2026 को जेल से एंबुलेंस में विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली। शपथ से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छुए और आशीर्वाद लिया। वीडियो में नीतीश कुमार उन्हें आशीर्वाद देते और हाल पूछते दिख रहे हैं। इस दौरान डिप्टी CM सम्राट चौधरी भी मौजूद थे।

अनंत सिंह ने शपथ बिना पढ़े ली और कहा, “मैं अनंत सिंह ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं कानून द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा। मैं भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण रखूंगा। मैं बिहार राज्य के विधानसभा के सदस्य के रूप में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करूंगा।

Parliament Budget session : लोकसभा में पेपर उछालने वाले सांसद सस्पेंड

शपथ के बाद स्पीकर प्रेम कुमार से मिले और फिर CM नीतीश के पास जाकर पैर छुए। अनंत सिंह करीब 10 मिनट सदन में बैठे और फिर जेल लौट गए। यह दृश्य राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया।

बता दें कि, अनंत सिंह मोकामा सीट से JDU के टिकट पर 28,206 वोटों से जीते थे। दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेल में हैं। कोर्ट ने सिर्फ शपथ के लिए अनुमति दी थी।

MP Diesel Petrol Prices : कम हो सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम… केंद्रीय बजट 2026 के बाद CM मोहन यादव ने दिया संकेत

जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह:

बेऊर जेल से एंबुलेंस में लाए गए। तबीयत ठीक न होने का हवाला दिया। पुलिस सुरक्षा में विधानसभा पहुंचे। विधानसभा से निकलते हुए उन्होंने कहा, “मुझे न्याय मिलेगा। विपक्ष अब बोलने लायक नहीं।” नीट छात्रा रेप-हत्या मामले पर सवाल पर चुप रहे।

CM नीतीश से मुलाकात :

सदन में मौजूद नीतीश कुमार के पास जाकर पैर छुए। नीतीश ने आशीर्वाद दिया और हाल पूछा। सम्राट चौधरी भी बात की। सीएम नीतीश ने तिलक देखकर पूछा, “अब सब ठीक है ना?”। अनंत सिंह हाथ जोड़कर खड़े रहे।

Maha Shivaratri 2026 : 19 साल बाद महाशिवरात्रि 2026 पर ये दुर्लभ योग, 6 ग्रह बना रहे विशेष योग

वहीं, पत्रकारों से कहा, “न्याय मिलेगा। 100% उम्मीद है।” तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। “तेजस्वी को किसी और पार्टी से टिकट लेना होगा।”

दुलारचंद यादव हत्याकांड में आरोपी अनंत सिंह ने जेल में रहकर चुनाव लड़ा। अनंत सिंह ने JDU टिकट पर मोकामा से 91,416 वोट पाकर जीत दर्ज की थी।

यहां देखिये अनंत सिंह का सीएम नीतीश कुमार के पैर छुने वाला वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *