Aayudh

Categories

Bhopal Love Jihad : 11वीं की नाबालिग छात्रा से रेप, अश्लील वीडियो बनाकर धर्म बदलने का दबाव

अपहरण और रेप

हाइलाइट्स

  • 11वीं की नाबालिग छात्रा को सहेली के जरिए ओसाफ ने फंसाया।
  • अश्लील वीडियो बनाकर मांगे 1 लाख रुपए।
  • धर्म परिवर्तन और नमाज पढ़ने का दबाव बनाया।

Bhopal Love Jihad : मध्य प्रदेश। भोपाल की सड़कों पर एक बार फिर एक नाबालिग लड़की की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में 11वीं कक्षा पढ़ने वाली एक छात्रा को प्रेम के जाल में फंसाकर रेप किया गया। आरोपी ने कार में यह घिनौना कृत्य किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।

छात्रा से एक लाख रुपये मांगे गए, जिसमें से 40 हजार रुपये वसूल लिए गए। विरोध करने पर दोस्तों को वीडियो दिखाने की धमकी दी गई। आरोपी ने पीड़िता पर जबरन धर्म बदलने और नमाज पढ़ने का भी दबाव बनाया।

Gold Silver Price Today : चांदी 1.60 लाख गिरी और सोना पहुंचा 1.40 लाख ; जानिए आज के ताजा भाव!

पीड़िता ने मौसेरे भाई और हिंदू संगठन की मदद से पुलिस में शिकायत की। कोहेफिजा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी ओसाफ अली खान को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला 2 फरवरी को सामने आया और पूरे शहर में आक्रोश फैल गया है। समाज में नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस अब आरोपी के मोबाइल की फोरेंसिक जांच कर रही है ताकि सच पूरी तरह सामने आए।

ये है पूरा मामला

पीड़िता शाहपुरा इलाके के एक नामी स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। आरोपी ओसाफ अली खान अक्सर स्कूल के पास उसकी सहेली से मिलने आता था। इसी सहेली के जरिए उसकी पीड़िता से दोस्ती हुई।

Pune Porsche Case Update : पुणे पोर्श मामले में 3 को जमानत, सबूतों से छेड़छाड़ का था आरोप

प्रेम जाल में फंसकर किया रेप

पिछले साल जुलाई में आरोपी ने घूमने के बहाने पीड़िता को बुलाया। खानूगांव के सुनसान इलाके में कार ले जाकर उसने छात्रा के साथ रेप किया। विरोध पर शादी का झांसा देकर चुप कराया।

अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग

रेप के दौरान आरोपी ने बिना बताए वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 1 लाख रुपये मांगे। डर से पीड़िता ने 40 हजार रुपये दे दिए।

दबाव और परेशान करने की कोशिश

पैसे के बाद भी आरोपी बार-बार रेप के लिए दबाव बनाता रहा। पीड़िता ने ब्लॉक किया तो अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान किया। जब नहीं मानी तो दोस्तों को वीडियो दिखा दिया।

Gold Silver Crash : सोना-चांदी में भयंकर क्रैश, बजट 2026 के दिन चांदी और सोना 9% गिरा

धर्म परिवर्तन का दबाव

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे बार-बार धर्म बदलने के लिए मजबूर करता था। जबरन धार्मिक दुआएं भी पढ़वाई गईं।

पुलिस ने की ये कार्रवाई

पीड़िता ने मौसेरे भाई और हिंदू संगठन की मदद से कोहेफिजा थाने में शिकायत की। टीआई कृष्ण गोपाल शुक्ला के नेतृत्व में एफआईआर दर्ज हुई। आरोपी ओसाफ अली खान को हिरासत में लिया गया। मोबाइल जब्त कर फोरेंसिक जांच होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *