Aayudh

Categories

Bhopal Scam: सावधान कहीं पार्टी न पड़ जाए भारी! स्कैमर्स का नया आइडिया, क्रिसमस न्यू ईयर के नाम पर ठगी

Bhopal Scam

Highlights

  • भोपाल में क्रिसमस-न्यू ईयर हाउस पार्टी के नाम पर 50+ युवाओं से ठगी।
  • सोशल मीडिया पर फेक वीडियो और फोटो से युवाओं को लुभाया गया।
  • पुलिस ने जांच शुरू की, युवाओं से सतर्क रहने की अपील।

Bhopal Scam: भोपाल में क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी के नाम पर युवाओं को ठगने का नया स्कैम सामने आया है। सोशल मीडिया पर आकर्षक फोटो और वीडियो डालकर युवाओं को लुभाया गया। पार्टी के लिए स्ट्रेंजर मीट, ग्लैमरस माहौल और 50-50 लड़के-लड़की के जोड़े बनाने का वादा किया गया।

टिकट खरीदने वाले ठगे गए
भोपाल के 50 से ज्यादा युवक और युवतियों ने 14 दिसंबर को होने वाली पार्टी की टिकट खरीदी। पार्टी रिसोर्ट में होने का दावा था, लेकिन मौके पर पहुंचने पर पता चला कि कोई पार्टी ही नहीं थी।

READ MORE: रतलाम मेडिकल कॉलेज में मरीज के परिजनों ने गार्ड को पीटा; वीडियो वायरल

स्कैम का मास्टरमाइंड

इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड सारांश पटेल था। उसने सोशल मीडिया पर हाउस पार्टी का पेज बनाया और प्रमोशन के लिए 2-3 वीडियो भी अपलोड किए। वीडियो में लड़कियां शॉर्ट ड्रेस में और कपल्स नशे में झूमते दिखाए गए। बाद में पेज डिलीट कर दिया गया।

पहले भी की है ठगी
जानकारी के अनुसार यह गिरोह पहले इंदौर, चंडीगढ़ और जयपुर जैसे शहरों में भी इसी तरह की ठगी कर चुका है। यह फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाता, युवाओं को ग्रुप में जोड़ता, फार्म भरवाकर पैसे वसूलता और गायब हो जाता है।

पुलिस जांच
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवाओं से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर आने वाले पार्टी इनवाइट्स में सतर्क रहें और अजनबियों पर भरोसा न करें।

READ MORE: ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली युवक की जान, 30 लाख का कर्ज बना वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *