Aayudh

Categories

पूर्व सीएम दिग्विजय ने सिंह कैलाश विजयवर्गीय से कहा – बहुत  धन्यवाद कलाकार जी; जानिए क्यों?

Digviajy singh

मध्यप्रदेश विधानसभा में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की खुले तौर पर प्रशंसा की, जिस पर दिग्विजय ने उन्हें धन्यवाद कहा। उन्होंने विजयवर्गीय को कलाकार कहते हुए कहा कि आज के राजनीतिक माहौल में ऐसा साहस बहुत कम नेताओं में होता है।

विकास और उपलब्धियों की सराहना

विधानसभा में विशेष चर्चा के दौरान विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह के 1993 से 2003 तक के मुख्यमंत्री कार्यकाल में राज्य के विकास में उनके योगदान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट, बांध सागर परियोजना और कोलार जल परियोजना में उनके महत्वपूर्ण योगदान रहे।

READ MORE: किसान ने सरकार से मांगा हेलिकॉप्टर! खेत तक जाने के लिए कोई रस्ता नहीं 

शिक्षा क्षेत्र में योगदान

विजयवर्गीय ने इंदौर में IIM और IIT की स्थापना के लिए दिग्विजय सिंह के प्रयासों को भी सराहा। उन्होंने कहा कि इंदौर देश का पहला ऐसा शहर है, जहा दोनों संस्थान मौजूद हैं, और इसमें अर्जुन सिंह तथा तत्कालीन नेतृत्व का भी बड़ा योगदान रहा।

राजनीतिक सौजन्यता और मानवीय भाव

कैलाश विजयवर्गीय ने यह भी बताया कि दिग्विजय सिंह समर्थक या विरोधी, किसी भी व्यक्ति की मदद बिना भेदभाव के करते थे। उन्होंने एक प्रसंग साझा किया कि जब उनके कार्यकर्ता ओमकार तिवारी को स्वास्थ्य संकट आया, तो दिग्विजय ने तुरंत हेलीकॉप्टर की व्यवस्था कर उन्हें दिल्ली भेजा।

दिग्विजय सिंह ने सदन में विजयवर्गीय को धन्यवाद कहते हुए उनके साहस और खुले विचारों की सराहना की।

READ MORE: मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में नौकरियों का सुनहरा अवसर, 474 पदों पर सीधी भर्ती शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *