Aayudh

Categories

Cambodia-Thailand War: कंबोडिया-थाईलैंड सीमा पर फिर भड़की हिंसा; एयरस्ट्राइक में एक थाई सैनिक की मौत

Cambodia-Thailand War

Cambodia-Thailand War: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद एक बार फिर गंभीर रूप ले लिया है। 8 दिसंबर की सुबह थाई सेना ने कंबोडियाई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। थाई सेना के अनुसार, यह हमला कंबोडियाई गोलीबारी के जवाब में किया गया। झड़प में एक थाई सैनिक की मौत हुई और चार घायल हुए।

कंबोडिया ने हवाई हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि थाई सेना ने सुबह लगभग 5:04 बजे प्रेह विहियर प्रांत में हमला किया। कंबोडियाई सेना ने पलटवार नहीं किया और थाई कार्रवाई को युद्धविराम उल्लंघन बताया। फिलहाल दोनों पक्ष एक-दूसरे पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं।

READ MORE: पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना का रिश्ता टूटा, दोनों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

जुलाई में दोनों देशों के बीच पांच दिन की हिंसा हुई थी, जिसमें 48 लोग मारे गए और करीब तीन लाख लोग विस्थापित हुए। तब मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यस्थता कर युद्धविराम कराया था। अक्टूबर में कुआलालंपुर में विस्तारित शांति समझौते पर हस्ताक्षर भी हुए थे।

इस बार की हिंसा के कारण सीमा के चार जिलों से लाखों नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। सीमा विवाद 100 साल पुराना है और इसमें प्राचीन शिव मंदिर प्रेह विहियर और ता मुएन थॉम शामिल हैं। थाईलैंड का कहना है कि कंबोडिया ने सीमा पर हथियार तैनात किए थे, जबकि कंबोडिया इसे झूठा और उकसाने वाला बता रहा है।

READ MORE: गोवां हादसे में 25 मौतें, पांच गिरफ्तार; मालिकों के खिलाफ लुकआउट नोटिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *