Aayudh

Categories

भावनगर अस्पताल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, खड़कियों से सुरक्षित निकले मरीज

भावनगर

गुजरात के भावनगर में बुधवार सुबह एक अस्पताल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना लगभग सुबह 9 बजे मिली। यह कॉम्प्लेक्स कई निजी अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब, दुकानों और ऑफिस से भरा हुआ था। आग की शुरुआत बेसमेंट में स्थित पैथोलॉजी लैब से हुई और कुछ ही मिनटों में धुआं पूरे परिसर में फैल गया।

कॉम्प्लेक्स में बच्चों का भी अस्पताल था, जिसमें नवजात शिशु और 8-10 साल तक के बच्चे भर्ती थे। आग और धुएं से अभिभावकों और मरीजों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। उन्होंने फर्स्ट फ्लोर की खिड़कियां तोड़कर बच्चों और मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। कई बच्चों को चादरों में लपेटकर माता-पिता के हवाले किया गया।

READ MORE: तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी पर BJP का हमला; हिंदू देवताओं पर टिप्पणी से भड़का विवाद

फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर तेजी से पहुंची। कुल 10 दमकल वाहन और 50 से अधिक फायरफाइटर आग बुझाने और बचाव कार्य में जुटे। अधिकारियों के अनुसार, अब तक 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आग पर लगभग एक घंटे में काबू पा लिया गया और कूलिंग प्रक्रिया जारी है।

हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग आग की सटीक वजह का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों और मेडिकल स्टाफ की तत्परता से कई जानें सुरक्षित बचाई जा सकी। अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि फिलहाल आग प्रभावित इमारत के आसपास न जाएं और राहत-बचाव कार्य में सहयोग करें।

READ MORE: चाय बेचते पीएम मोदी का AI वीडियो वायरल; भाजपा ने कहा- नामदार को कामदार बर्दाश्त नहीं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *