साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने सोमवार को निर्माता-निर्देशक राज निदिमोरू से शादी कर ली। शादी का आयोजन कोयम्बटूर के ईशा योग सेंटर के लिंग भैरवी मंदिर में हुआ। यह एक निजी समारोह था जिसमें लगभग 30 करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए। शादी में सामंथा ने लाल साड़ी पहनकर अपने लुक को खास बनाया। शादी की आधिकारिक समंथा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर की है।
राज निदिमोरू की पूर्व पत्नी श्यामाली डे ने हाल ही में एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “हताश लोग हताश काम करते हैं।”
READ MORE: तान्या पर वार करना पड़ा भारी, अशनूर कौर एविक्ट – वीकेंड का वार में सलमान खान ने लगाई फटकार
सामंथा और राज की जोड़ी लंबे समय से सुर्खियों में है। दोनों ने पॉपुलर वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ में साथ काम किया था। इसके बाद उन्हें कई बार साथ देखा गया और सोशल मीडिया पर भी दोनों की तस्वीरें वायरल हुईं।
राज निदिमोरू फिल्ममेकर हैं। उन्होंने मनोज बाजपेयी स्टारर ‘द फैमिली मैन’ जैसी हिट वेब सीरीज बनाई हैं। राज ने 2015 में श्यामाली डे से शादी की थी, लेकिन 2022 में उनका तलाक हो गया। सामंथा ने पहले साउथ स्टार नागा चैतन्य से 2017 में शादी की थी, लेकिन साल 2022 में उनका तलाक हो गया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो सामंथा राज और डीके की आने वाली वेब सीरीज ‘रक्त ब्रह्मांड’ में नजर आएंगी। दोनों की शादी की खबर सोशल मीडिया और मीडिया में जोर-शोर से चर्चा में बनी हुई है।
READ MORE: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टली, कोरियोग्राफर नंदिका ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी