धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ के मेकर्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें धर्मेंद्र की आवाज में एक पंजाबी कविता सुनाई देती है। यह कविता उन्होंने खुद लिखी थी, जिसका नाम है “अज भी जी करदा ऐ, पिंड अपने नू जानवा” (आज भी जी करता है, अपने गांव जाऊं)।
READ MORE: विराट कोहली धोनी के घर पहुंचे, साथ में डिनर किया; माही ने खुद गाड़ी चलाकर कोहली को होटल छोड़ा
कविता में धर्मेंद्र अपने गांव के प्रति अपने प्यार और यादों को व्यक्त करते हैं। वीडियो में अभिनेता जयदीप अहलावत और दिवंगत असरानी भी नजर आए, जहां वे धर्मेंद्र के साथ हंसते हुए दिखते हैं। मेकर्स ने लिखा, “धरम जी सच में अपनी मिट्टी के सच्चे बेटे थे, उनकी कविता में वही मिट्टी की खुशबू है।”
‘इक्कीस’ एक वॉर ड्रामा फिल्म है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में धर्मेंद्र ने अरुण के पिता का रोल किया है। यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी।
धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनके जाने से सिनेमा जगत को गहरा नुकसान हुआ है। इस वीडियो के जरिए, ‘इक्कीस’ के मेकर्स ने धर्मेंद्र को एक भावुक श्रद्धांजलि दी है।
READ MORE: रूस के राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा; 4-5 दिसंबर को पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात