Aayudh

Categories

Kamini Kaushal Passed Away: हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री कामिनी कौशल का निधन, 98 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Kamini Kaushal Passed Away

Kamini Kaushal Passed Away: हिंदी फिल्मों की मशहूर और सबसे उम्रदराज अभिनेत्री कामिनी कौशल का 98 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी। उनके परिवार ने प्राइवेसी की अपील की है।

कामिनी कौशल ने अपने लंबे करियर में बतौर हीरोइन और कैरेक्टर आर्टिस्ट, दोनों ही रूपों में शानदार काम किया। आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ और शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ में भी उन्होंने दादी का किरदार निभाया था।

1940 के दशक की टॉप एक्ट्रेस


कामिनी कौशल 40 के दशक की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शामिल थी। वे 1947 और 1948 में बॉक्स ऑफिस इंडिया की टॉप एक्ट्रेस रहीं। साल 2022 में उन्हें आउटलुक इंडिया की 75 बेस्ट बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की सूची में भी जगह मिली।

लाहौर में जन्म और शुरुआती सफर


कामिनी का जन्म 1927 में लाहौर में हुआ। उनका असली नाम उमा कश्यप था। उनके पिता प्रो. एसआर कश्यप मशहूर वनस्पतिशास्त्री थे। कम उम्र में ही उन्होंने आकाशवाणी के लिए कार्यक्रम करने शुरू किए।

उनकी प्रतिभा देखकर निर्देशक चेतन आनंद ने उन्हें 1946 में फिल्म ‘नीचा नगर’ में मौका दिया। यह फिल्म कान फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन पाम जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी। इसी फिल्म ने 20 साल की उम्र में उन्हें स्टार बना दिया।

चर्चित फिल्में

उनकी प्रमुख फिल्मों में शहीद, नदिया के पार, आग, जिद्दी, शबनम, आरजू और बिराज बहू शामिल हैं। बिराज बहू के लिए उन्हें 1954 में फिल्मफेयर पुरस्कार मिला।

READ MORE: बिहार में NDA का दबदबा; नीतीश कुमार 10वीं बार CM बनने को तैयार; महागठबंधन रह गया पीछे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *