Aayudh

Categories

Farhan Akhtar: फरहान अख्तर की मां के साथ 12 लाख की धोखाधड़ी, ड्राइवर और पेट्रोल पंप कर्मचारी गिरफ्तार

Farhan Akhtar

Farhan Akhtar: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और उनकी मां हनी ईरानी के साथ बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उनके घर में काम करने वाले ड्राइवर नरेश सिंह ने फरहान के नाम से जारी फ्यूल कार्ड का गलत इस्तेमाल करते हुए करीब 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।

इस मामले की शिकायत हनी ईरानी की मैनेजर दिया भाटिया ने 1 अक्टूबर को बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि ड्राइवर नरेश पेट्रोल भरवाने के नाम पर पेट्रोल पंप पर कार्ड स्वाइप करता था, लेकिन गाड़ी में पेट्रोल डलवाता नहीं था। इसके बजाय, वह पेट्रोल पंप के कर्मचारी अरुण सिंह से नकद पैसे लेता और दोनों आपस में रकम बांट लेते थे।

इतना ही नहीं, जिन गाड़ियों को परिवार ने कई साल पहले बेच दिया था, उन पर भी पेट्रोल भरवाने के फर्जी बिल दिखाए गए थे। ड्राइवर ने 2022 में फरहान के पुराने ड्राइवर से तीन कार्ड लिए थे और तभी से यह धोखाधड़ी कर रहा था।

पुलिस ने नरेश सिंह और पेट्रोल पंप कर्मचारी अरुण सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। मामला सामने आने के बाद सभी कार्ड ब्लॉक कर दिए गए हैं और सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है।

READ MORE: मौसम की मार से थमी वैष्णो देवी यात्रा, 5 से 7 अक्टूबर तक रहेगी बंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *