Aayudh

Categories

Vaishno Devi Yatra Suspended: मौसम की मार से थमी वैष्णो देवी यात्रा, 5 से 7 अक्टूबर तक रहेगी बंद

Vaishno Devi Yatra Suspended

Vaishno Devi Yatra Suspended: माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए बड़ी खबर है। खराब मौसम की आशंका के चलते वैष्णो देवी यात्रा को 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (SMVDSB) के सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने की चेतावनी दी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। श्राइन बोर्ड ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे इस दौरान यात्रा की योजना न बनाएं और ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक स्रोतों से अपडेट लेते रहें।

पिछले कुछ दिनों में कटड़ा से भवन तक के रास्तों पर कई जगह चट्टानें खिसकने और जलभराव की घटनाएं सामने आई थी। इसी कारण यात्रा रोकने का निर्णय लिया गया है।

इस दौरान रास्तों की सफाई, मरम्मत और सुरक्षा इंतजामों को और बेहतर किया जाएगा, ताकि 8 अक्टूबर से यात्रा दोबारा शुरू की जा सके।

कटड़ा रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर यात्रियों को लगातार सूचना दी जा रही है। प्रशासन ने आपदा प्रबंधन और सुरक्षा दलों को अलर्ट पर रखा है।

श्राइन बोर्ड का यह निर्णय श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है, ताकि भविष्य में कोई हादसा न हो।

READ MORE: शुभमन गिल को मिली वनडे की कमान, रोहित शर्मा की कप्तानी पर लगा ब्रेक! BCCI का बड़ा फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *