Karishma Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की शादी टूटने की असल वजह को लेकर अब नया खुलासा हुआ है। संजय कपूर की बहन मंदिरा कपूर स्मिथ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में दावा किया कि करिश्मा और संजय का रिश्ता प्रिया सचदेव की वजह से खत्म हुआ।
मंदिरा ने बताया कि करिश्मा और संजय की शादी उस वक्त अच्छी चल रही थी। उनके दो बच्चे हो चुके थे और संजय अपने बच्चों से बहुत प्यार करते थे। लेकिन जब संजय की जिंदगी में प्रिया आईं, तो सब कुछ बदल गया। मंदिरा के मुताबिक, “एक महिला जिसने हाल ही में बच्चा जन्म दिया हो, उसकी शादी तोड़ना और परिवार में दरार डालना गलत है। लोलो (करिश्मा) इसकी हकदार नहीं थी।”
मंदिरा ने ये भी कहा कि उनके पिता और पूरा परिवार संजय और प्रिया की शादी के खिलाफ थे। उन्होंने बताया कि 2017 में जब दोनों की शादी हुई, तब वह और उनकी बहन उसमें शामिल भी नहीं हुए थे।
मंदिरा ने अफसोस जताते हुए कहा कि करिश्मा कभी उनकी सबसे अच्छी दोस्त थी और उन्हें उस समय करिश्मा के साथ खड़ा होना चाहिए था।
12 जून 2025 को संजय कपूर का निधन पोलो मैच के दौरान मधुमक्खी के डंक से एलर्जी के चलते हुआ था।