Aayudh

Categories

IND vs WI: ढेर हुआ वेस्टइंडीज, भारत ने 31 साल का रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए खेली शानदार पारी; 140 रन से दर्ज की धमाकेदार जीत

IND vs WI

IND vs WI:  अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 448 रन बनाकर पारी घोषित की। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में सिर्फ 162 और दूसरी पारी में 146 रन पर सिमट गई।

भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 104 रन की नाबाद पारी खेली और दूसरी पारी में 4 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज को 3, कुलदीप यादव को 2 और सुंदर को 1 विकेट मिला।

वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। दोनों पारियों में कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना सका। एलिक अथानाजे ने दूसरी पारी में सबसे ज्यादा 38 रन बनाए।

इस जीत के साथ भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 साल से चला आ रहा अपना दबदबा कायम रखा है।

READ MORE: बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी ने चुनाव आयोग से रखी 16 मांगे, दो चरणों में मतदान और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *