Aayudh

Categories

World Para Athletics Championships: दिल्ली में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान कुत्तों का हमला, दो विदेशी कोच घायल

World Para Athletics Championships

World Para Athletics Championships: दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रही वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के दौरान 3 अक्टूबर को बड़ा हादसा हो गया। स्टेडियम परिसर में घुसे आवारा कुत्तों ने जापान और केन्या के कोचों पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए।

घटना सुबह 9 बजे के करीब हुई। केन्या के कोच डेनिस माराजिया कॉल रूम के पास अपने खिलाड़ी से बात कर रहे थे, तभी एक कुत्ते ने उनके पैर में काट लिया। कुछ देर बाद जापान की कोच मेइको ओकुमत्सु भी कुत्ते का शिकार बनीं। इस हमले में एक सिक्योरिटी गार्ड भी घायल हुआ।

तीनों घायलों को तुरंत सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार और एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिए गए। आयोजन समिति ने बताया कि अब वे खतरे से बाहर हैं।

आयोजकों ने बताया कि पहले ही 21 अगस्त को एमसीडी को कुत्ते हटाने के लिए पत्र भेजा गया था और परिसर को खाली भी कराया गया था। इसके बावजूद कुत्ते खाने की तलाश में स्टेडियम में घुस आए।

अब स्टेडियम में कुत्ता पकड़ने वाली दो टीमें स्थायी रूप से तैनात कर दी गई हैं। यह घटना दिल्ली में आवारा कुत्तों की गंभीर समस्या और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

READ MORE: 9 बच्चों की मौत के बाद मोहन सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में बैन Coldrif और Nextro-DS कफ सिरप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *