Aayudh

Categories

Cough Syrup Ban: 9 बच्चों की मौत के बाद मोहन सरकार का बड़ा फैसला, प्रदेश में बैन Coldrif और Nextro-DS कफ सिरप

Cough Syrup Ban

Cough Syrup Ban: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में 9 बच्चों की मौत के बाद Coldrif और Nextro-DS कफ सिरप को पूरे राज्य में बैन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस पर कड़ा एक्शन लेते हुए कहा कि इस दुखद घटना के जिम्मेदार लोगों को कभी बख्शा नहीं जाएगा।

CM ने बताया कि सिरप बनाने वाली कंपनी की फैक्ट्री तमिलनाडु के कांचीपुरम में है और घटना के बाद राज्य सरकार ने तमिलनाडु सरकार से जांच की मांग की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Coldrif के साथ-साथ कंपनी के बाकी उत्पादों की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है।

हालांकि जांच रिपोर्ट में किसी भी सैंपल में जहरीले तत्व DEG या EG नहीं पाए गए, लेकिन बच्चों की मौत का कारण अब अन्य बीमारियों जैसे लेप्टोस्पायरोसिस की ओर इशारा कर रहा है। एक बच्चे के सैंपल में इस बीमारी की पुष्टि हुई है।

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को बच्चों में खांसी की दवा सावधानी से इस्तेमाल करने की सलाह दी है, खासकर डेक्सट्रोमेथॉर्फन-आधारित सिरप से बचने को कहा गया है।

फिलहाल मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम कर रही है।

READ MORE: जुबिन गर्ग की मौत में नया खुलासा; मैनेजर और ऑर्गेनाइजर पर जहर देने का आरोप, मौत को दुर्घटना दिखाने का था प्लान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *