Aayudh

Categories

PM Modi On Gaza Peace Proposal: गाजा शांति प्रस्ताव पर ट्रंप की पहल को मोदी ने सराहा, हमास बंधकों की रिहाई को तैयार

PM Modi On Gaza Peace Proposal

PM Modi On Gaza Peace Proposal: गाजा संघर्ष में बड़ा मोड़ आया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए गए शांति प्रस्ताव के कुछ हिस्सों को हमास ने स्वीकार करने की बात कही है। साथ ही हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को पकड़े गए इस्राइली बंधकों को रिहा करने की भी घोषणा की है।

ट्रंप ने इस पहल का स्वागत करते हुए इजराइल से गाजा में बमबारी रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह कदम सिर्फ गाजा ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य पूर्व में स्थायी शांति की दिशा में है। ट्रंप ने हमास को शांति प्रस्ताव पर फैसला लेने के लिए समय सीमा भी दी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गाजा में शांति की दिशा में यह निर्णायक प्रगति है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के प्रयासों का समर्थन करता रहेगा।

शांति प्रस्ताव के तहत इजराइल ने भी गाजा में हमले रोकने और सेना की चरणबद्ध वापसी पर सहमति जताई है। अब सभी की निगाहें 72 घंटे के भीतर बंधकों की रिहाई पर टिकी हैं, जो गाजा में शांति लाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

READ MORE: बरेली जाने से पहले सपा नेता माता प्रसाद पांडे हाउस अरेस्ट; सांसद बर्क भी नजरबंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *