Youngest Organ Donor : देश। केरल ने रविवार को 10 महीने की मासूम आलिन शेरिन अब्राहम को नम आंखों से विदाई दी। इतनी छोटी उम्र में वह राज्य की सबसे कम उम्र की ऑर्गन डोनर बन गईं। कुछ दिन पहले उनके अंग दान किए गए, जिससे पांच गंभीर मरीजों को नई जिंदगी मिली। एक परिवार का गहरा दर्द पांच घरों की उम्मीद बन गया। अभिनेता कमल हसन ने परिवार के लिए भावुक संदेश लिखते हुए कहा कि उनकी नन्ही बच्ची अब पांच और बच्चों को स्वस्थ जीवन जीने में मदद करेगी।
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
पठानमथिट्टा के एक चर्च में आलिन का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने उन्हें राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस मौके पर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी भी मौजूद रहे।
Surya Grahan 2026 : साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को, जानें क्या करें क्या न करें
माहौल इतना भावुक था कि वहां मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक पाए। मुख्यमंत्री पिनरई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने कहा कि इतने बड़े दुख के बीच माता-पिता का यह फैसला इंसानियत की मिसाल है।
सड़क हादसे में लगी थी गंभीर चोट
5 फरवरी को आलिन अपनी मां और दादा-दादी के साथ कार में जा रही थीं। सामने से आई एक गाड़ी ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। पहले उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए कोच्चि ले जाया गया।
डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन 12 फरवरी को उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। इसी गहरे दुख के बीच माता-पिता ने अंगदान का साहसिक फैसला लिया।

‘ग्रीन कॉरिडोर’ से पहुंचाए गए अंग
आलिन के माता-पिता अरुण अब्राहम और शेरिन एन जॉन ने प्रशासन से अंगदान की प्रक्रिया पूरी करने में सहयोग किया। कोच्चि से तिरुवनंतपुरम तक अंगों को पहुंचाने के लिए ‘ग्रीन कॉरिडोर’ बनाया गया। रात में हेलीकॉप्टर की अनुमति नहीं मिलने के कारण एंबुलेंस से 230 किलोमीटर की दूरी तय की गई।
ट्रैफिक रोका गया और एंबुलेंस ने यह सफर केवल 3 घंटे 20 मिनट में पूरा किया। आलिन का लीवर छह महीने के एक बच्चे को प्रत्यारोपित किया गया, किडनी 10 साल के बच्चे को दी गई, हार्ट वाल्व तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज भेजा गया और आंखों की कॉर्निया एक निजी आई बैंक को सौंपी गई।
‘नन्ही परी’ को देशभर से श्रद्धांजलि
इस घटना के बाद पूरे केरल में शोक और गर्व का माहौल रहा। राज्यपाल Rajendra Vishwanath Arlekar ने कहा कि माता-पिता ने दूसरों को जीवन और उम्मीद दी है। अभिनेता मोहनलाल (Mohanlal) ने आलिन को “नन्ही परी” बताते हुए कहा कि वह लाखों दिलों में जिंदा रहेगी।
Rajpal Yadav Bail : राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत,18 मार्च तक मिली अंतरिम जमानत
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल (K. C. Venugopal) और भाजपा नेता राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) ने भी इस फैसले को इंसानियत की मिसाल बताया। एक हादसे ने एक घर को उजाड़ दिया, लेकिन उसी घर के साहसिक निर्णय ने पांच जिंदगियों को नई शुरुआत दे दी। यही छोटी आलिन की सबसे बड़ी पहचान बन गई।
