Aayudh

Categories

Yamuna Steamer Accident : 30 टूरिस्ट से भरा स्टीमर यमुना में डूबा, 9 की मौत लापता की तलाश जारी

Yamuna Steamer Accident

Yamuna Steamer Accident : मथुरा। उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यमुना नदी में 30 पर्यटकों से भरा एक स्टीमर अचानक पलट गया। इस हादसे में 9 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में 6 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। इस घटना की पुष्टि चंद्र प्रकाश सिंह ने की है।

केसी घाट पर हुआ हादसा

बताया गया है कि स्टीमर में सवार सभी पर्यटक पंजाब से घूमने के लिए आए थे। हादसा दोपहर करीब पौने 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जो श्री बांके बिहारी मंदिर से लगभग ढाई किलोमीटर दूर स्थित है।

Anant Ambani Birthday Celebration : अनंत अंबानी के जन्मदिन पर भव्य आयोजन! 1 लाख गायों को छप्पन भोग ; कई सेलेब्रिटी शामिल

हादसे के बाद मौके पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। SDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

इसके अलावा करीब 50 स्थानीय गोताखोर भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। गोताखोर गुलाब के अनुसार अब तक करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

सभी लोग लुधियाना से आए थे

हादसे के समय स्टीमर में मौजूद पर्यटक मनोहर लाल ने बताया कि सभी लोग जगराओं, लुधियाना से आए थे। उन्होंने बताया कि उस समय तेज हवा चल रही थी।

Bengal Election BJP Manifesto : बंगाल में BJP महिलाओं को देगी 3 हजार, 6 महीने में UCC लागू! जानिए घोषणापत्र में और क्या

यमुना नदी के बीच में पहुंचते ही स्टीमर अचानक हवा के कारण डगमगाने लगा और उसकी गति भी बढ़ गई। इसी दौरान स्टीमर पीपा पुल से टकरा गया और पलट गया।

बचाव कार्य तेजी से जारी

मौसम विभाग की वेबसाइट स्काईमेट के अनुसार, घटना के समय वृंदावन में करीब 31 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। तेज हवा को इस हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और अन्य लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *