Aayudh

Categories

क्या इस विरोध के बाद OMG-2 हो पाएगी रिलीज़

ओ माय गॉड (OMG-2) फिल्म के रिलीज़ होने से पहले ही उस पर विवाद उठते नज़र आ रहे हैं.फिल्म को दिए ऐ सर्टिफिकेट को लेकर विवीद शुरू हुआ है.जिसके बाद महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आक्रोश में दिखाई दे रहे हैं.

क्या है वजह

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ओ माय गॉड (OMG-2) 11 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है.पर इसके पहले ही फिल्म का विरोध शुरू हो गया है.दरअसल फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से ऐ सर्टिफिकेट दिया गया है .

जिस पर महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों का कहना है कि यदि फिल्म को ऐ सर्टिफिकेट मिला है तो इसका मतलब है कि उसमें अश्लील दृष्य हैं यदि उनको नहीं हटाया गया तो हम फिल्म को उज्जैन में रिलीज़ नहीं होने देंगे.

OMG-2

OMG-2 को लेकर एक और बवाल खड़ा हो गया

इधर यह मामला चल ही रहा था कि अब फिल्म को लेकर एक और बवाल खड़ा हो गया.फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए एक सीन में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले अक्षय कुमार कचौड़ी लेते दिखाई दे रहे हैं जिसको देख दोबारा फिल्म का विरोध हो रहा है.

पुजारियों ने भेजा लीगल नोटिस

अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने बीते दिन OMG-2 फिल्म के निर्देशक अमित राय,निर्माता विपुल शाह,चंद्र प्रकाश,अभिनेता अक्षय कुमार,और सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून कुमार जोशी को लीगल नोटिस भेजा है.पुजारियों ने जिनको नोटिस भेजा है उनसे माफी माँगने को कहा गया है.

ये भी पढ़ें- कमलनाथ को भारी पढ़ा हिंदूत्व का दाव,कांग्रेसियों ने साधा निशाना

https://aayudh.org/claim-of-hindutva-read-kamal-nath-heavily-congressmen-targeted/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *