Aayudh

भोपाल जामा मस्जिद को लेकर होगी पिटीशन दायर

उत्तर प्रदेश की तरह अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी ज्ञानवापी मामले की तर्ज पर जामा मस्जिद की पिटीशन दायर होगी.संस्कृति बचाओ मंच सबूत और कागजी तैयारी पूरी कर अब पिटीशन दायर करेगा.मामले की पैरवी ज्ञानवापी मस्जिद मामले के वकील हरिशंकर जैन करेंगे.न जामा मस्जिद नहीं मंदिर है संस्कृत बचाओ मंच के संयोजक चंद्रशेखर तिवारी का कहना है कि भोपाल के चौक बाजार में स्थित जामा मस्जिद,मस्जिद नहीं बल्कि एक शिव मंदिर है.साथ ही वह बताते हैं कि इसको साबित करने के लिए उनके पास सबूत और कागज़ात भी मौजूद हैं. इसको लेकर उनकी हरिशंकर जैन से भी बात हुई,और उन्हें तमाम सबूत भी दिखाए गए हैं जिसके बाद वकील हरिशंकर जैन ने भी अपनी सहमति दे दी है. भोपाल गजेटियर नवाब शासन काल के दौरान सील और मुहर के साथ भोपाल गजेटियर जारी किया गया था.गजेटियर में मंदिर को हटाकर मस्जिद बनाने का जिक्र मिलता है.यह जिक्र गजेटियर में भोपाल की महिला नवाब कुदसिया बेगम द्वारा किया गया है. गजेटियर के मुताबिक वहाँ सभा मंडप नामक एक शिव मंदिर था जिसमें एक हजार से भी ज्यादा बच्चे धर्म ग्रन्थ और वेदों का ज्ञान लिया करते थे.इसमें सन् 1832 में और 1857 में मंदिर के स्थान पर मस्जिद बनाने का जिक्र मिलता है. ज्ञानवापी वकील हरिशंकर जैन ने दी स्वीकृति चंद्रशेखर बताते हैं कि आज भी मस्जिद की गुम्मद मंदिर के ही शिखर हैं,कथित तौर पर इन मस्जिदों में आज भी शिव मंदिर के कलश जड़े हुए हैं.इससे जुड़े तमाम सबूत केंद्र से लेकर राज्य सभी सरकारों को दिए गए पर कुछ नहीं हुआ पर अब हम न्यायालय से सनातनी हक की माँग करेंगे. साथ ही जब सर्वे की माँग की तो सरकारों ने कोई एक्शन नहीं लिया. इसकी पिटीशन से जुड़ी बात पर वकील हरिशंकर जैन ने भी स्वीकृति दे दी है और इस माह के भीतर ही हम याचिका दर्ज कराँएगे. ये भी पढ़ें- क्या इस विरोध के बाद OMG-2 हो पाएगी रिलीज़ https://aayudh.org/will-omg-2-be-released-after-this-protest/

क्या इस विरोध के बाद OMG-2 हो पाएगी रिलीज़

ओ माय गॉड (OMG-2) फिल्म के रिलीज़ होने से पहले ही उस पर विवाद उठते नज़र आ रहे हैं.फिल्म को दिए ऐ सर्टिफिकेट को लेकर विवीद शुरू हुआ है.जिसके बाद महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आक्रोश में दिखाई दे रहे हैं. क्या है वजह अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ओ माय गॉड (OMG-2) 11 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है.पर इसके पहले ही फिल्म का विरोध शुरू हो गया है.दरअसल फिल्म को सेंसर बोर्ड की ओर से ऐ सर्टिफिकेट दिया गया है . जिस पर महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों का कहना है कि यदि फिल्म को ऐ सर्टिफिकेट मिला है तो इसका मतलब है कि उसमें अश्लील दृष्य हैं यदि उनको नहीं हटाया गया तो हम फिल्म को उज्जैन में रिलीज़ नहीं होने देंगे. OMG-2 को लेकर एक और बवाल खड़ा हो गया इधर यह मामला चल ही रहा था कि अब फिल्म को लेकर एक और बवाल खड़ा हो गया.फिल्म के ट्रेलर में दिखाए गए एक सीन में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले अक्षय कुमार कचौड़ी लेते दिखाई दे रहे हैं जिसको देख दोबारा फिल्म का विरोध हो रहा है. पुजारियों ने भेजा लीगल नोटिस अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने बीते दिन OMG-2 फिल्म के निर्देशक अमित राय,निर्माता विपुल शाह,चंद्र प्रकाश,अभिनेता अक्षय कुमार,और सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून कुमार जोशी को लीगल नोटिस भेजा है.पुजारियों ने जिनको नोटिस भेजा है उनसे माफी माँगने को कहा गया है. ये भी पढ़ें- कमलनाथ को भारी पढ़ा हिंदूत्व का दाव,कांग्रेसियों ने साधा निशाना https://aayudh.org/claim-of-hindutva-read-kamal-nath-heavily-congressmen-targeted/