IAS Avi Prasad : भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी IAS अवि प्रसाद की निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। हाल ही में उनकी तीसरी शादी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया और प्रशासनिक हलकों में बहस छिड़ गई है। यह मामला इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि उनकी पूर्व पत्नियां भी उच्च प्रशासनिक पदों पर कार्यरत अधिकारी हैं और वर्तमान पत्नी भी राज्य सेवा में महत्वपूर्ण पद संभाल रही हैं।
Youngest Organ Donor : 10 महीने की आलिन बनीं सबसे छोटी ऑर्गन डोनर, पांच मरीजों को मिली नई जिंदगी
कौन हैं IASअवि प्रसाद ?
मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारी अवि प्रसाद, IAS 2014 बैच के अफसर हैं। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 13 हासिल की थी, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
सिविल सेवा में आने से पहले वे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में कार्य कर चुके हैं। अपने करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने जिलों में काम करते हुए जनसमस्याओं के समाधान और कुपोषण जैसे मुद्दों पर विशेष काम किया।
कटनी जिले में कलेक्टर रहते हुए उनके काम की चर्चा राज्य स्तर पर हुई थी। बाद में उन्हें राज्य स्तर की जिम्मेदारी देते हुए मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया।
Surya Grahan 2026 : साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को, जानें क्या करें क्या न करें
निजी जीवन बन गया चर्चा का विषय
शासनिक अधिकारियों की पहचान आम तौर पर उनकी कार्यशैली, फैसलों की पारदर्शिता और जमीन पर दिखने वाले असर से बनती है। कोई अधिकारी जनता से सीधे संवाद करता है, शिकायतों का तुरंत समाधान करता है या योजनाओं को तेज़ी से लागू करता है तो उसकी अलग छवि बन जाती है।
हालांकि इस बार चर्चा का केंद्र प्रशासनिक कामकाज नहीं बल्कि निजी जीवन बन गया है। जब किसी सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति के निजी फैसले सामने आते हैं तो लोगों की जिज्ञासा स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है।
सोशल मीडिया और डिजिटल न्यूज के दौर में ऐसी खबरें तेजी से फैलती हैं। इसके बाद आम लोग अधिकारी के व्यक्तित्व को सिर्फ प्रशासनिक भूमिका से नहीं, बल्कि व्यक्तिगत जीवन के नजरिए से भी देखने लगते हैं।
यही वजह है कि इस बार लोगों की दिलचस्पी नीतियों या योजनाओं से ज्यादा उनके व्यक्तिगत फैसलों को लेकर दिखाई दे रही है, जिससे यह मामला सामान्य प्रशासनिक चर्चा से निकलकर जन चर्चा का विषय बन गया है।
तीसरी शादी के बाद क्यों बना चर्चा
हाल ही में उनकी शादी 2017 बैच की अधिकारी अंकिता धाकर से निजी समारोह में हुई। अंकिता राज्य सचिवालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद कार्यरत हैं और पहले कई जिलों में SDM रह चुकी हैं।
लगातार तीन अलग-अलग प्रशासनिक अधिकारियों से विवाह की वजह से यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगी। हालांकि संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई सार्वजनिक बयान नहीं आया है।
यह घटना लोगों के बीच सरकारी अधिकारियों की निजी जिंदगी और सार्वजनिक छवि पर चर्चा को भी जन्म दे रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि सार्वजनिक पद पर बैठे लोगों की व्यक्तिगत खबरें अक्सर जनचर्चा का हिस्सा बन जाती हैं लेकिन प्रशासनिक कार्य और जिम्मेदारियां इससे अलग रहती हैं।