Weather Update : दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम ने अचानक करवट ली है। मध्य प्रदेश में पिछले 12 घंटों के दौरान भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन समेत 20 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई, जिससे ठिठुरन बढ़ गई। फरवरी में यह तीसरी बार है जब प्रदेश में मौसम बदला है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम में यह बदलाव दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हुआ है।
राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट
राजस्थान के 11 जिलों में तेज आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। राजधानी जयपुर के SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पानी भर गया, जिससे कई ऑपरेशन टालने पड़े। बीकानेर और नागौर सहित चार जिलों में ओले गिरे।
बारिश के बाद दिन का तापमान करीब 10 डिग्री तक गिर गया और सर्दी बढ़ गई। हालांकि आज से मौसम साफ होने और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
India AI Impact Summit 2026 : AI के लिए इंसान सिर्फ डेटा पॉइंट न बन जाए…’, PM मोदी ने चेताया
हरियाणा में तेज हवाओं और ओलों की चेतावनी
हरियाणा के हिसार, भिवानी और रेवाड़ी में 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओले गिरने का अलर्ट है। नारनौल समेत कई इलाकों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई।
उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी
उत्तराखंड के देहरादून सहित चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। केदारनाथ, बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में हल्की बर्फबारी के बाद ये धाम फिर बर्फ से ढक गए हैं।
Indore MBA Student Murder : छोड़ दो ना कुछ नहीं हुआ…हत्या करने के बाद पीयूष को नहीं कोई पछतावा
बारिश के बाद तेज धूप, फिर बढ़ेगी गर्मी
दिल्ली एनसीआर में बारिश से तापमान गिरा और लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन अब मौसम साफ हो गया है और धूप तेज है। 24 फरवरी तक अधिकतम तापमान 30- 32°C तक पहुंचने का अनुमान है। 17 फरवरी को सफदरजंग वेधशाला में 31.6°C तापमान दर्ज हुआ था, जो इस साल का सबसे गर्म दिन रहा।
यूपी- पंजाब में भी बारिश का असर
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत, मुजफ्फरनगर, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़ और बुलंदशहर में बारिश हुई, जबकि पूर्वी यूपी में बादल छाए रहे। पंजाब और हरियाणा में भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखने को मिला।
ICC T20 Rankings 2026 : ईशान किशन की शानदार वापसी, टॉप बैट्समैन में हुए शुमार
आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया है कि, उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 2–3°C तक बढ़ सकता है। वहीं मध्य भारत में अगले 5 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है। गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा में तापमान फिलहाल मौसम स्थिर रहेगा।