Aayudh

Categories

Viral Video : 12 साल के बच्चे ने माँ को बेरहमी से पीटा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

12-Year-Old Boy Brutally Beats His Mother Viral Video

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद चिंताजनक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक 12 साल का बच्चा अपनी मां के साथ आक्रामक व्यवहार करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई, जब मां ने बच्चे को और खाना देने से मना कर दिया। इस घटना ने बचपन के मोटापे, परवरिश के तरीकों और बच्चों के मानसिक व भावनात्मक स्वास्थ्य को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

खाना न मिलने बच्चा का गुस्सा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा खाना न मिलने पर बेहद गुस्से में आ जाता है और स्थिति हिंसक रूप ले लेती है। इस दौरान मां उसे शांत करने की कोशिश करती दिखाई देती है।

माना जा रहा है कि यह वीडियो घर के अंदर ही रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि, वीडियो की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है, लेकिन इसके सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है।

Gold Silver and Share Market Today : सोने-चांदी में आज भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक और निफ्टी 170 अंक नीचे

सख्त अनुशासन की जरूरत

कुछ लोगों ने इस घटना पर हैरानी जताते हुए बच्चों के साथ सख्त अनुशासन की जरूरत बताई है। वहीं कई लोगों ने इस मामले को संवेदनशील नजरिए से देखने की अपील की है। उनका मानना है कि यह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि किसी गहरी पारिवारिक या भावनात्मक समस्या का संकेत हो सकता है।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि इस बच्चे को नफरत नहीं, बल्कि मदद की जरूरत है। कई लोगों ने यह भी कहा कि बच्चों में इस तरह का व्यवहार अक्सर अंदरूनी तनाव, भावनात्मक असंतुलन या गलत सीख के कारण विकसित होता है।

Israel US Iran War Update : इजरायली हमले में मारा गया हिजबुल्लाह का नया चीफ नईम कासिम, IDF का दावा

मानसिक तनाव और हार्मोनल बदलाव हो सकते है रीजन

विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों में बढ़ता गुस्सा और हिंसक प्रतिक्रिया कई कारणों से जुड़ी हो सकती है। इसमें मानसिक तनाव, हार्मोनल बदलाव, खान-पान की आदतें और पारिवारिक माहौल अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे मामलों में केवल सजा देने के बजाय पेशेवर काउंसलिंग और सही मार्गदर्शन जरूरी होता है।

यह घटना इस बात की ओर भी इशारा करती है कि आज के समय में बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी बराबर ध्यान देना जरूरी है। माता-पिता और समाज को मिलकर ऐसे बच्चों को समझने और उनकी मदद करने की दिशा में काम करना होगा।

Vande Mataram Controversy : वंदे मातरम बोलेंगे तो दोजख की आग में जलेंगे… पार्षद रुबीना इकबाल का विवादित बयान

जैसे-जैसे यह वीडियो वायरल हो रहा है, वैसे-वैसे उम्मीद जताई जा रही है कि यह घटना लोगों को जागरूक करेगी और बच्चों के स्वास्थ्य, परवरिश और पारिवारिक सहयोग को लेकर संवेदनशील चर्चा को आगे बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *