Aayudh

Categories

Varanasi News : प्राइमरी स्कूल का हेडमास्टर छात्राओं को दिखाता था अश्लील, अभिभावकों ने बनाया बंधक

Varanasi News

हाइलाइट्स

  • प्राइमरी स्कूल हेडमास्टर पर बच्चियों को अश्लील वीडियो दिखाने का मामला।
  • अभिभावकों ने स्कूल घेरकर हेडमास्टर को बंधक बनाया।
  • पुलिस ने भीड़ के बीच हेडमास्टर को हिरासत में लिया।

Varanasi News : वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के पिसौर इलाके में स्थित एक प्राइमरी विद्यालय में सोमवार को एक गंभीर मामला सामने आया। स्कूल के प्रधानाध्यापक पर आरोप है कि उन्होंने कक्षा चार में पढ़ने वाली नाबालिग छात्राओं को आपत्तिजनक वीडियो और फोटो दिखाए। इस बात की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

Sharad Pawar Health Update : शरद पवार अस्पताल में भर्ती! रूबी हॉल क्लिनिक पुणे में इलाज जारी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत

अभिभावकों ने हेडमास्टर को बनाया  बंधक 

बताया जा रहा है कि जब छात्राओं ने यह बात अपने घरवालों को बताई, तो अभिभावक और स्थानीय लोग गुस्से में स्कूल पहुंच गए। लोगों ने स्कूल को घेर लिया और आरोपी प्रधानाध्यापक को वहीं रोक लिया। स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई।

गुस्साए अभिभावकों ने हेडमास्टर को अंदर बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर आरोपी हेडमास्टर को उनकी गिरफ्त से बचाया और हिरासत में ले लिया गया।

Shaukat Ali Controversy : AIMIM नेता शौकत अली का विवादित बयान- ‘हम दो, हमारे दो दर्जन’, ज्यादा आबादी से देश होगा मजबूत

यह घटना पिसौर इलाके के एक सरकारी प्राइमरी स्कूल की है। एसीपी कैंट नितिन तनेजा ने बताया कि स्कूल के हेडमास्टर पर बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और अश्लील सामग्री दिखाने का आरोप है।

अभिभावकों ने कहा कि कक्षा 4 की तीन बच्चियां 11 साल की और एक 9 साल की हैं। इन बच्चियों को गंदे वीडियो दिखाए गए। जब यह बात परिजनों तक पहुंची तो लोग बहुत गुस्साए।

Tarn Taran Student Murder : तरन तारन लॉ कॉलेज में छात्रा की हत्या, क्लासरूम में मारी गोली ; VIDEO भी आया सामने

उन्होंने स्कूल के अंदर हेडमास्टर को रोक लिया। बड़ी संख्या में अभिभावक और स्थानीय लोग एकत्र हो गए। पुलिस को काफी मुश्किल हुई। आखिरकार लोगों को समझाकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। अब मामले की पूरी जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *