Aayudh

Categories

Vande Mataram Controversy : वंदे मातरम बोलेंगे तो दोजख की आग में जलेंगे… पार्षद रुबीना इकबाल का विवादित बयान

Indore Vande Mataram

Vande Mataram Controversy : मध्य प्रदेश। इंदौर नगर निगम में बुधवार को बजट चर्चा के दौरान ‘वंदे मातरम’ गाने (Vande Mataram Controversy) को लेकर बड़ा विवाद सामने आया। कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम और रुबीना इकबाल ने ‘वंदे मातरम्’ गाने से इनकार कर दिया। इस दौरान सभापति के निर्देश पर फौजिया शेख अलीम ने कहा कि उन्हें वह कानून दिखाया जाए, जिसमें ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य बताया गया हो। इस बयान के बाद सदन में भाजपा पार्षदों ने कड़ा विरोध जताया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

किसी की दादागीरी नहीं मानेंगी

स्थिति को संभालने के लिए सभापति मुन्नालाल यादव ने फौजिया शेख अलीम को सदन से बाहर जाने के निर्देश दिए। वहीं, सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद पार्षद रुबीना इकबाल ने मीडिया से बातचीत में अपने बयान को दोहराते हुए कहा कि वे किसी की दादागीरी नहीं मानेंगी।

रुबीना इकबाल (Rubina Iqbal) ने कहा कि वे ‘जन गण मन’ और ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’ जैसे गीत गाती हैं, लेकिन ‘वंदे मातरम्’ बोलना उनके धर्म में मना है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में केवल एक अल्लाह की इबादत करने का नियम है।

उनके अनुसार ‘वंदे’ का अर्थ इबादत करना और ‘मातरम’ का अर्थ धरती मां होता है, इसलिए वे इसे नहीं बोल सकतीं। ‘वंदे मातरम्’ कहने पर दोजख की आग में जलना पड़ता है।

Iran War Update : लेबनान में इजराइली हमलों से 254 की मौत, सीजफायर पर विवाद और वैश्विक संकट की चेतावनी

वंदे मातरम कहना होगा यह दबाव बनाने जैसा

उन्होंने यह भी कहा कि वे देश के खिलाफ नहीं हैं और हमेशा राष्ट्र का सम्मान करती हैं। उन्होंने कहा कि जब लोग उनसे कहते हैं कि यहां रहना है तो ‘वंदे मातरम्’ कहना होगा, तो यह दबाव बनाने जैसा है, जिसे वे स्वीकार नहीं करेंगी। उन्होंने धार्मिक आधार पर अपने फैसले को सही ठहराया।

रुबीना इकबाल (Rubina Iqbal) ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ऐसे मुद्दों पर उनका साथ नहीं देती और सिर्फ वोट लेने के समय सक्रिय रहती है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे निर्दलीय चुनाव जीतती हैं और जरूरत पड़ने पर किसी अन्य पार्टी, जैसे ओवैसी की पार्टी, में भी जा सकती हैं।

US-Iran War : सीजफायर के कुछ घंटों बाद ही ईरानी ऑयल रिफाइनरी पर हमला, ईरान ने कुवैत पर किया अटैक

इस पूरे विवाद पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की आजादी के आंदोलन से जुड़ा हुआ है और इसे न गाना शहीदों का अपमान है। उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

बीजेपी ने कही ये बात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी इस घटना को शहीदों का अपमान बताया और कहा कि कांग्रेस को अपने पार्षदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि कांग्रेस नेतृत्व इस मामले को गंभीरता से लेगा।

भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट डॉ. प्रेम व्यास ने भी कहा कि देश में दो तरह की सोच है, जिनमें से एक ‘वंदे मातरम्’ से जुड़ाव रखने वाली है और दूसरी इससे दूरी बनाने वाली। उन्होंने इस मुद्दे को विचारधारा से जोड़ते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी।

Weather Report : राजस्थान में ओले ! चारों धाम में भारी बर्फबारी, MP समेत कई राज्यों में हैवी रेन अलर्ट

कांग्रेस ने बताया बीजेपी का रचाया खेल

वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के मीडिया एडवाइजर केके मिश्रा ने इस पूरे घटनाक्रम को भाजपा के साथ मिलकर रचा गया खेल बताया। उन्होंने शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे से मांग की कि रुबीना इकबाल को पार्टी से बर्खास्त किया जाए। इस पूरे मामले के बाद इंदौर की राजनीति में ‘वंदे मातरम्’ को लेकर बहस तेज हो गई है और दोनों प्रमुख दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *