Aayudh

Categories

VALENTINES DAY: भोपाल में वैलेंटाइन डे पर हंगामा: चिनार पार्क के बाहर नारेबाजी, पुलिस बल तैनात

BHOPAL CHINAR PARK

HIGHLIGHTS:

  • भोपाल के चिनार पार्क के बाहर वैलेंटाइन डे पर नारेबाजी
  • कार्यकर्ता लट्ठ लेकर पहुंचे, मुंडन की चेतावनी दी
  • कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात
  • 15 निगरानी दस्ते होटल, मॉल और पार्कों पर रखेंगे नजर
  • प्रशासन ने शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी

VALENTINES DAY: भोपाल। राजधानी भोपाल में वैलेंटाइन डे के मौके पर विरोध का असर सड़कों पर भी देखने को मिला। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ता शहर के चिनार पार्क के बाहर जमा हो गए। जिसके बाद कार्यकर्ता हाथों में लट्ठ लेकर नारेबाजी करते नजर आए।

संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पार्क में कोई जोड़ा आपत्तिजनक स्थिति में मिला तो उसका मुंडन कर विरोध जताया जाएगा। उनका कहना है कि वे भारतीय संस्कृति और मर्यादा के खिलाफ किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

FAKE IAS OFFICER: वल्लभ भवन में फर्जी IAS की एंट्री, असली अफसर के सामने ट्रांसफर की मांग

कानून-व्यवस्था के लिए पुलिस मुस्तैद

स्थिति को देखते हुए पार्क के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था की गई है और किसी भी तरह की अवैध या हिंसक गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी।

प्रशासन ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

IAS OFFICERS: मध्यप्रदेश में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS अधिकारियों के तबादले

15 निगरानी दस्ते गठित

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने वैलेंटाइन डे का विरोध करते हुए सख्त रुख अपनाया है। वहीं संस्कृति बचाओ मंच ने शहरभर में 15 निगरानी दस्ते गठित करने की घोषणा की है, जो होटल, मॉल और पार्कों पर नजर रखेंगे।

एक दिन पहले संगठनों ने ‘दंड पूजन’ कर विरोध दर्ज कराया था।

LADLI BEHNA YOJNA: लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त आज, 1.26 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे 1500 रुपये

होटल संचालकों को चेतावनी

संस्कृति बचाओ मंच ने होटल संचालकों से अपील की है कि वे वैलेंटाइन डे पर कोई विशेष आयोजन न करें। पदाधिकारियों ने युवाओं से महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने का आग्रह किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *