Aayudh

Categories

UPSC Topper Anuj Agnihotri : कौन हैं UPSC में टॉप करने वाले अनुज अग्निहोत्री, रावतभाटा से है कनेक्शन

UPSC CSE Topper 2025 Anuj Agnihotri

UPSC Topper Anuj Agnihotri : संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री (Anuj Agnihotri) ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इस परीक्षा की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है।

सबसे पहले अगस्त 2025 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद सफल उम्मीदवारों का फरवरी 2026 में इंटरव्यू लिया गया। इन सभी चरणों के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की गई है। आइये अब जानते हैं कौन हैं UPSC में टॉप करने वाले अनुज अग्निहोत्री और राजस्थान से क्या है कनेक्शन…।

कौन हैं टॉपर अनुज अग्निहोत्री

यूपीएससी 2025 के टॉपर अनुज अग्निहोत्री (Anuj Agnihotri) राजस्थान के रावतभाटा, राजस्थान के निवासी हैं। उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। अनुज ने अपनी शुरुआती पढ़ाई के बाद जोधपुर जाकर मेडिकल की पढ़ाई की और ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से एमबीबीएस किया।

उन्होंने साल 2023 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की और उसी दौरान यूपीएससी की तैयारी भी शुरू कर दी थी। पहले प्रयास में ही उन्होंने परीक्षा पास कर ली थी और करीब 400 के आसपास रैंक हासिल की थी। इसके बाद उन्हें यूनियन टेरिटरी कैडर की सेवा मिली और वे प्रशासनिक सेवा में शामिल हो गए।

UPSC CSE 2025 : UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री ने देश में किया टॉप, यहां देखें लिस्ट

तीसरे प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता

पहली सफलता के बाद भी अनुज का लक्ष्य टॉप करना था। उन्होंने अपनी तैयारी जारी रखी। 2024 में उन्होंने मेंस और इंटरव्यू तक का सफर तय किया, लेकिन अंतिम सूची में जगह नहीं बना सके। इसके बाद उन्होंने और ज्यादा मेहनत की और आखिरकार 2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया टॉपर बन गए।

बताया जा रहा है कि वे पहले दिल्ली में एसडीएम पद पर भी कार्यरत रहे हैं। वर्तमान में वे ट्रेनिंग के लिए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में थे और होली के अवसर पर अपने घर रावतभाटा आए हुए थे। इसी दौरान उनके टॉपर बनने की खबर पूरे परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बन गई।

परिवार में खुशी का माहौल

अनुज के पिता के.बी. अग्निहोत्री न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में कार्यरत रहे हैं। उनके दादा के.के. अग्निहोत्री भी इसी संस्थान में अकाउंट विभाग में काम कर चुके हैं। उनकी मां मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं। बेटे की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

Donald Trump viral Photo : सिर झुकाए बैठे ट्रंप के कंधों पर पादरियों का हाथ, वॉर के बीच वायरल हुई फोटो

टॉप-10 उम्मीदवारों की सूची

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 की टॉप-10 सूची इस प्रकार है:

  1. अनुज अग्निहोत्री
  2. राजेश्वरी सुवे एम
  3. आकांक्षा धुल
  4. राघव झुनझुनवाला
  5. ईशान भटनागर
  6. जिन्निया अरोड़ा
  7. ए.आर. राजा मोहिदीन
  8. पाक्षल सेक्रेट्री
  9. आस्था जैन
  10. उज्ज्वल प्रियंक

इस वर्ष टॉप-10 सूची में तीन महिला उम्मीदवारों ने भी स्थान बनाया है।

विभिन्न सेवाओं में होगा चयन

सिविल सेवा परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 1087 पदों पर भर्ती की जाएगी। अंतिम परिणाम के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service), भारतीय पुलिस सेवा ( Indian Police Service), भारतीय विदेश सेवा ( Indian Foreign Service) भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय व्यापार सेवा और अन्य ग्रुप-ए व ग्रुप-बी सेवाओं में नियुक्ति दी जाएगी।

Weight Loss Tips : वजन नहीं घट रहा? स्लो मेटाबॉलिज्म है असली विलेन! ऐसे करें अपनी बॉडी का ‘फैट बर्न’

ऐसे देखें अपना रिजल्ट

1. UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर What’s New सेक्शन में जाएं।
3. UPSC Civil Services Final Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
4. पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।
5. पीडीएफ में अपना नाम या रोल नंबर सर्च कर परिणाम देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *