Aayudh

Categories

UPSC CSE 2025 : UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट घोषित, अनुज अग्निहोत्री ने देश में किया टॉप, यहां देखें लिस्ट

UPSC CSE final results announced

UPSC CSE 2025 : नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा में इस बार अनुज अग्निहोत्री (Toper Anuj Agnihotri) ने पहला स्थान हासिल किया है। जिन उम्मीदवारों ने इंटरव्यू राउंड में हिस्सा लिया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

आयोग की ओर से जारी रिजल्ट के अनुसार इस वर्ष कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। ये सभी उम्मीदवार अब भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए पात्र होंगे।

Petrol Diesel Price Hike : अब नहीं बढ़ेंगी पेट्रोल-डीजल की कीमते! रूस से तेल खरीदेगा भारत

टॉप 5 में किन उम्मीदवारों ने बनाई जगह

इस बार परीक्षा में कई प्रतिभाशाली उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन किया।

  • पहले स्थान पर अनुज अग्निहोत्री
  • दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम
  • तीसरे स्थान पर अकांश ढुल
  • चौथे स्थान पर राघव झुनझुनवाला
  • पांचवें स्थान पर ईशान भटनागर रहे।

इन उम्मीदवारों की सफलता ने लाखों प्रतियोगी छात्रों के लिए प्रेरणा का काम किया है।

T20 WC Final Ticket : भारत- न्यूजीलैंड फाइनल मैच टिकट सोल्ड आउट! जानें प्राइस रेंज से लेकर VIP सीट तक पूरी डिटेल

टॉप 20 उम्मीदवारों की सूची

UPSC द्वारा जारी सूची में टॉप 20 में शामिल उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. 1131589 – अनुज अग्निहोत्री
  2. 4000040 – राजेश्वरी सुवे एम
  3. 3512521 – अकांश ढुल
  4. 0834732 – राघव झुनझुनवाला
  5. 0409847 – ईशान भटनागर
  6. 6410067 – ज़िनिया अरोड़ा
  7. 0818306 – ए आर राजा मोहिद्दीन
  8. 0843487 – पक्षल सेक्रेटरी
  9. 0831647 – आस्था जैन
  10. 1523945 – उज्ज्वल प्रियांक
  11. 1512091 – यशस्वी राज वर्धन
  12. 0840280 – अक्षित भारद्वाज
  13. 7813999 – अनन्या शर्मा
  14. 5402316 – सुरभि यादव
  15. 3507500 – सिमरनदीप कौर
  16. 0867445 – मोनिका श्रीवास्तव
  17. 0829589 – चितवन जैन
  18. 5604518 – श्रुति आर
  19. 0105602 – निसार दिशांत अमृतलाल
  20. 6630448 – रवि राज

Bihar Politics : नीतीश के बेटे निशांत के हाथ आएगी JDU की कमान? आज JDU की अहम बैठक में होगा फैसला

कैटेगरी के अनुसार चयन

आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 958 सफल उम्मीदवारों में

317 सामान्य (General)

104 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

306 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

158 अनुसूचित जाति (SC)

73 अनुसूचित जनजाति (ST) शामिल हैं।

हर साल की तरह इस बार भी UPSC सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षाओं में से एक रही। लाखों उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया, लेकिन अंत में केवल कुछ सौ अभ्यर्थी ही अंतिम सूची में जगह बना पाए।

यहां देखिये पूरी लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *