Aayudh

Categories

UP Budget Session 2026 : 11 फरवरी को पेश होगा यूपी का बजट, पहली बार सदन में आएगा आर्थिक सर्वेक्षण

UP Budget Session 2026

हाइलाइट्स

  • यूपी विधानमंडल का बजट सत्र 20 फरवरी तक चलेगा।
  • 11 फरवरी को पेश होगा 2026-27 का आम बजट।
  • 16 से 18 फरवरी तक बजट पर होगी विस्तृत चर्चा ।

UP Budget Session 2026 : लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। यह सत्र कुल 10 दिनों तक चलेगा और 20 फरवरी को समाप्त होगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल के संयुक्त सदन में अभिभाषण से हुई, जिसमें सरकार ने बीते एक साल की उपलब्धियों और नीतियों का खाका पेश किया।

Delhi Schools Bomb Threat : दिल्ली में 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वाड की टीम कर रही जांच

विधानसभा में बजट पर विस्तार से चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्र शुरू होने से पहले कहा कि इस बजट सत्र के दो प्रमुख एजेंडे हैं। पहला राज्यपाल का अभिभाषण और दूसरा आम बजट। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट 11 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा, जिस पर विस्तार से चर्चा होगी।

आर्थिक सर्वेक्षण भी सदन में रखा जाएगा

सीएम योगी ने बताया कि राज्यपाल के अभिभाषण के बाद उत्तर प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण भी सदन में रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब कोई राज्य सरकार अपनी आर्थिक उपलब्धियों को इस तरह से सदन के सामने रख रही है। आर्थिक सर्वेक्षण में यह बताया जाएगा कि किस तरह उत्तर प्रदेश को पिछड़ेपन से बाहर निकालकर देश की अर्थव्यवस्था में एक मजबूत स्थिति तक पहुंचाया गया है।

Delhi Schools Bomb Threat : दिल्ली में 9 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वाड की टीम कर रही जांच

प्रदेश की आर्थिक प्रगति की पूरी जानकारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट राज्यपाल के अभिभाषण और बजट चर्चा के दौरान विधायकों के लिए एक अहम दस्तावेज होगी। इससे जनप्रतिनिधियों और आम जनता को प्रदेश की आर्थिक प्रगति की पूरी जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने यह भी कहा कि विधायिका लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और यह संवाद से चलती है, न कि सदन की कार्यवाही में बाधा डालने से।

20 फरवरी को पूरे बजट पर मतदान

बजट सत्र के कार्यक्रम के अनुसार, मंगलवार को दो विधायकों के निधन के कारण विधानसभा की कार्यवाही केवल शोक प्रस्ताव तक सीमित रहेगी। 11 फरवरी को बजट पेश होने के बाद 12 और 13 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

Indore Live in Partner Murder : इंदौर में लिव-इन पार्टनर की क्रूरता, कॉलेज परिसर में युवती पर की हत्या; जानिए पूरा मामला

इसके बाद 16 से 18 फरवरी तक बजट पर विस्तृत बहस होगी। 19 फरवरी को विभागवार बजट पास कराया जाएगा और 20 फरवरी को पूरे बजट पर मतदान होगा।

सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में सीएम योगी ने सभी दलों से स्वस्थ और सकारात्मक चर्चा की अपील की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के साथ विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सदन में गंभीर और सार्थक चर्चा जरूरी है।

RSS Centenary Program : संघ कहेगा तो तुरंत पद छोड़ दूंगा, 75 साल की उम्र परंपरा… RSS प्रमुख मोहन भागवत

वहीं, बजट सत्र के दौरान विपक्ष के तेवर तीखे रहने के आसार हैं। विपक्ष सरकार की योजनाओं की जमीनी हकीकत, वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *